फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The water tank motor started and the pump operator fell asleep

Bahraich News: पानी टंकी का मोटर चला सो गया पंप संचालक

Sun, 19 Nov 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 19 Nov 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
The water tank motor started and the pump operator fell asleep
बौंडी (बहराइच)। पानी टंकी पर तैनात पंप संचालक रात में मोटर चलाकर सो गया। रात भर मोटर चलने से सुबह विद्यालय, एएनएम सेंटर में जलभराव हो गया। ग्रामीणों ने पंप संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


विकासखंड फखरपुर की ग्राम पंचायत सिपहिया हुलास में करोड़ों की लागत से पानी टंकी बनाई गई थी। जगह-जगह पाइप लाइन फटी है। इससे सड़क सहित कई जगहों पर जलभराव रहता है। ऐसे में ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की जगह गंदा पानी मिल रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार देर रात पंप संचालक ने टंकी भरने के लिए मोटर चलाया और सो गया। पानी टंकी ओवर फ्लो हो गई, जिससे पानी सड़क तक पहुंच गया। पास में बने प्राथमिक विद्यालय व एएनएम सेंटर में पानी भर गया। एएनएम सेंटर निर्माणाधीन होने के कारण रविवार को कार्य बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed