{"_id":"604118278ebc3ec89a5c5a86","slug":"the-wait-for-the-teravasis-is-over-trains-will-run-for-seven-bahraich-news-lko567929442","type":"story","status":"publish","title_hn":"तराईवासियों का इंतजार खत्म, मीटरगेज पर दौड़ेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तराईवासियों का इंतजार खत्म, मीटरगेज पर दौड़ेगी ट्रेन
विज्ञापन
बहराइच में स्थित रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की फाइल फोटो।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। कोरोना काल के चलते बहराइच-मैलानी प्रखंड पर बंद ट्रेनों का संचालन सात मार्च से होगा। जबकि नेपालगंज-बहराइच प्रखंड पर ट्रेनों का संचालन आठ मार्च से किया जाएगा। इसके लिए जनसंपर्क अधिकारी ने सूचना जारी कर दी है। मालूम हो कि एक वर्ष से दोनों प्रखंड पर ट्रेनों का संचालन एक वर्ष से ठप चल रहा था। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
बहराइच-मैलानी मीटरगेज प्रखंड पर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन हो रहा था। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को कम दर पर अधिक दूरी की यात्रा आसानी से करने में फायदा हो रहा था। लेकिन 23 मार्च 2020 को कोरोना संक्रमण के चलते जनता कर्फ्यू लगा दिया गया। इसके बाद मीटरग्रेज प्रखंड पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। इससे इस रूट के यात्रियों को अधिक दर पर निजी बसों से सफर करना मुसीबत का सबब बनता जा रहा था। ग्रामीण ट्रेनों का संचालन किए जाने की मांग कर रहे थे।
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने मीटरगेज पर ट्रेनों के संचालन की सूचना जारी कर दी है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मैलानी से ट्रेन संख्या 05356 सुबह 8.30 बजे से चलकर 4.30 बजे शाम को बहराइच पहुंचेगी। जबकि बहराइच से ट्रेन संख्या 05355 सुबह 8.30 बजे से चलकर उसी दिन शाम को 4.30 बजे मैलानी पहुंचेगी। जबकि बहराइच-नेपालगंजरोड रेलवे प्रखंड पर भी एक अप और एक डाउन ट्रेनों का संचालन होगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि आठ मार्च से सुबह 6.30 बजे ट्रेन संख्या 05357 बहराइच से चलकर 9.30 बजे नेपालगंजरोड रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। जबकि नेपालगंजरोड रेलवे स्टेशन से 2.45 बजे से चलकर ट्रेन 5.30 बजे बहराइच पहुंचेगी।
विज्ञापन
दोनों प्रखंड पर संचालित होंगे 10 कोच
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मैलानी-बहराइच और बहराइच-नेपालगजंरोड रेलवे प्रखंड पर सामान्य द्वितीय श्रेणी के आठ कोच तथा एसएलआरडी के दो कोच समेत 10 कोच का संचालन होगा। जिससे यात्रियों को यात्रा करने में सुगमता हो सके।
बहराइच-मैलानी की समय सारिणी
05356 मैलानी-बहराइच अनारक्षित एक्सप्रेस विषेष गाड़ी 7 मार्च से प्रतिदिन मैलानी से 8.30 बजे प्रस्थान कर भीराखेरी से 8.54 बजे, पलिया कला से 9.16 बजे, दुधवा से 9.37 बजे, बेलरायां से 10.43 बजे, तिकुनिया से 10.58 बजे, खैरतिया बांध रोड से 11.10 बजे, मंझरा पूरब से 11.30 बजे, बिछिया से 12.16 बजे, निशानगाड़ा से 12.48 बजे, मुर्तिहा से 13.17 बजे, ककरहा रेस्ट हाउस से 13.30 बजे, मिहींपुरवा से 13.56 बजे, गाय घाट हाल्ट से 14.06 बजे, रायबोझा से 14.17 बजे, नानपारा से 15.05 बजे, मटेरा से 15.32 बजे तथा रिसिया से 16.02 बजे छूटकर बहराइच 16.30 बजे पहुंचेगी। जबकि 05355 बहराइच-मैलानी अनारक्षित एक्सप्रेस विषेष गाड़ी 7 मार्च, 2021 से प्रतिदिन बहराइच से 8.30 बजे प्रस्थान कर रिसिया से 8.54 बजे, मटेरा से 9.18 बजे, नानपारा से 10.10 बजे, रायबोझा से 10.30 बजे, गाय घाट हाल्ट से 10.40 बजे, मिहींपुरवा से 10.51 बजे, ककरहा रेस्ट हाउस से 11.16 बजे, मुर्तिहा से 11.40 बजे, निशानगाड़ा से 12.59 बजे, बिछिया से 12.22 बजे, मंझरा पूरब से 12.56 बजे, खैरतिया बांध रोड से 13.15 बजे, तिकुनिया से 13.28 बजे, बेलरायां से 13.47 बजे, दुधवा से 14.54 बजे, पलिया कला से 15.30 बजे तथा भीराखेरी से 16.00 बजे छूटकर मैलानी 16.30 बजे पहुंचेगी।
बहराइच-नेपालगंज रोड की समय सारिणी
05357 बहराइच-नेपालगंज रोड अनारक्षित एक्सप्रेस विषेष गाड़ी 8 मार्च से प्रतिदिन बहराइच से सुबह 6.30 बजे प्रस्थान कर रिसिया से 6.57 बजे, मटेरा से 7.20 बजे, नानपारा से 8.20 बजे तथा बाबागंज से 8.52 बजे छूटकर नेपालगंज रोड 9.30 बजे पहुंचेगी। जबकि 05358 नेपालगंज रोड-बहराइच अनारक्षित एक्सप्रेस विषेष गाड़ी 8 मार्च से प्रतिदिन नेपालगंज रोड से 14.45 बजे प्रस्थान कर बाबागंज से 15.07 बजे, नानपारा से 16.05 बजे, मटेरा से 16.22 बजे तथा रिसिया से 16.50 बजे छूटकर बहराइच 17.30 बजे पहुंचेगी।