{"_id":"b317888b31ccb2e0f8b5a3f17a5d737e","slug":"the-villagers-learned-about-clean-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को दी स्वच्छता की सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को दी स्वच्छता की सीख
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
महामाया राजकीय महाविद्यालय इकौना द्वारा क्षेत्र के महजिदिया गांव में एनएसएस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बुधवार को छात्र-छात्राओं ने गांव की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता की सीख दी। इस मौके पर स्वच्छ एवं निर्मल भारत निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर गोष्ठी भी हुई।
विज्ञापन
महजिदिया के जूनियर हाईस्कूल में आयोजित एनएसएस शिविर में हुई गोष्ठी के दौरान एनएसएस छात्रा ज्योति मिश्रा ने कहा कि युवाओं की भागीदारी के बिना कोई भी राष्ट्र सशक्त नहीं हो सकता। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। प्रियंका ने कहाकि स्वच्छ एवं निर्मल भारत निर्माण का सपना तभी पूरा होगा जब युवा आगे आएं।
विज्ञापन
नीलू ने कहाकि हम स्वच्छ रहकर ही बीमारियों से बच सकते हैं। गांव निर्मल हो लोग निरोगी रहें। इसके लिए हर किसी को स्वच्छता अपनाना होगा। गोष्ठी में शिवदयाल, मोहम्मद शादाब, मनीष सोनी व अजीत पटेल ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान एनएसएस छात्र छात्राओं ने गांव की सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता के टिप्स भी बताए।
विज्ञापन