फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The villagers are devastated after seeing the harvest

कटान को देख आशियाना उजाड़ रहे ग्रामीण

Tue, 21 Jul 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
The villagers are devastated after seeing the harvest
महसी के टिकुरी में कटान कर रही घाघरा नदी के कारण मकान तोड़ते ग्रामीण। - फोटो : BAHRAICH
बौंडी (बहराइच)। घाघरा नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। इसको देखते हुए ग्रामीणों की धड़कनें तेज हो गई हैं। कटान के चलते कैसरगंज के चमरौटी और महसी के टिकुरी गांव के ग्रामीण अपना आशियाना तोड़ रहे हैं। ग्रामीण मकानों को उजाड़कर सुरक्षित स्थान की ओर पलायन करने को विवश हैं।
विज्ञापन

कैसरगंज तहसील के चमरौटी गांव में घाघरा नदी कटान कर रही है। वहीं घाघरा का जलस्तर बढ़ने से गांव के ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ रही हैं। ग्रामीण बाढ़ व कटान की समस्या को देखते हुए अपना आशियाना उजाड़ रहे हैं। वहीं महसी तहसील के टिकुरी गांव में सोमवार को तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा ने नायब तहसीलदार विपुल सिंह के साथ निरीक्षण किया था। इस दौरान कई मकान कटान के मुहाने पर दिखे। इस पर तहसीलदार ने ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान की ओर जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं नदी का जलस्तर भी निरंतर बढ़ रहा है। इसको देखते हुए मंगलवार को टिकुरी गांव के ग्रामीण अपना मकान तोड़ने लगे। ग्रामीण मकान तोड़कर ईंट व अन्य सामग्री सुरक्षित स्थान की ओर ले जा रहे हैं। अपना ही आशियाना तोड़ते समय ग्रामीणों की आंखें नम हो रही हैं। मंगलवार को करीब सात ग्रामीणों ने अपना आशियाना तोड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि तटबंध पर जाकर वे सभी निवास करेंगेे। इस मामले में तहसीलदार राजेश वर्मा का कहना है कि राजस्वकर्मियों की जागरूकता से ग्रामीण सुरक्षित स्थान की ओर जा रहे हैं। ऐसे में सभी अपनी गृहस्थी बचाकर ऊंचे स्थान पर ही बसेरा बनाएं, जिससे बाढ़ व कटान से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed