फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The vehicle crushed bike riders coming to offer tilak, two died

तिलक चढ़ाने आ रहे बाइक सवारों को वाहन ने रौंदा, दो की मौत

Thu, 30 Jan 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
The vehicle crushed bike riders coming to offer tilak, two died
बहराइच। सौंजहा गांव से बहराइच तिलक समारोह में शामिल होने आ रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। बताया जाता है कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत उर्रा के सौंजहा निवासी हरनाम की बेटी निशा का विवाह बहराइच शहर से तय है। तय कार्यक्रम के मुताबिक गुरुवार को तिलक चढ़ाने के लिए परिवार के लोग रवाना हुए। निशा के परिवारीजन चार पहिया वाहन से चले गए। जबकि गड़रियनपुरवा गांव निवासी रामसूरत पाल (38) पुत्र हरिश्चंद्र, धर्मेंद्र प्रजापति (16) पुत्र राजकुमार और निशा के बहन के ससुर लखीमपुर खीरी जिलेे के ईसानगर थाना अंतर्गत सिसैया गांव निवासी पोखई (50) बाइक से समारोह में शामिल होने के लिए निकले।
विज्ञापन

बाइक सवार नानपारा-बहराइच मार्ग पर मटेरा के अमरइया गांव के पास पहुंचे। तभी एक तांगे से टक्कर हो गई। इसी दौरान शाम सात बजे पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही पोखई और रामसूरत पाल की मौत हो गई। जबकि धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची मटेरा पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाकर भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed