फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The tricolor was hoisted with pride on Independence Day

Bahraich News: स्वतंत्रता दिवस पर शान से फहराया तिरंगा

Mon, 18 Aug 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 18 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The tricolor was hoisted with pride on Independence Day
बहराइच में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रैली निकालते स्कूली बच्चे।   -संवाद
बहराइच। स्वतंत्रता दिवस की पूरे जिले में धूम रही। कलेक्ट्रेट समेत अन्य सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों व शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज शान से फहराया गया। स्कूली बच्चों की प्रभातफेरी से कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। गोष्ठी, कवि सम्मेलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आकर्षण चुराया।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर डीएम अक्षय त्रिपाठी ने परंपरागत तरीके से ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी के परिजन कर्मवीर सिंह, कबूतरी देवी, अनिल त्रिपाठी, राजीव मिश्रा, कामरान सिद्दीकी, मो. तारिक बेग, मोहम्मद हुसैन, जमीला व आशाराम उपाध्याय को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


ध्वजारोहण के अवसर पर कवि अल्लन बहराइची, नजर बहराइची व लक्ष्मी कांत त्रिपाठी मृदुल ने काव्यपाठ किया। राष्ट्रगान प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सीडीओ मुकेश चंद्र, एडीएम अमित कुमार,सीआरओ देवेंद्र पाल सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राम दयाल व अमिता यादव, शासकीय अधिवक्ता अजय शर्मा व अतुल गौड़ समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रोफेसर विनय सक्सेना ने ध्वजारोहण कर कॉलेज के संस्थापक स्वाधीनता सेनानी ठाकुर हुकुम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में डॉ. जेबी सिंह सभागार में संगोष्ठी की गई।

महिला पीजी कॉलेज में प्रबंध समिति के सचिव श्याम करन टेकड़ीवाल व प्राचार्य प्रोफेसर प्रिया मुखर्जी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, कविताएं प्रस्तुत कीं। लघु नाटिका के माध्यम से छात्राओं ने भारत की विविधता और एकता का संदेश दिया।

दिवस पर शहर के मिशन कंपाउंड में स्कूली बच्चों ने प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी में स्वाधीनता आंदोलन के कई प्रसंगों को झांकी व पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया। इसके अतिरिक्त शहर के जीआईसी, जीजीआईसी, आजाद इंटर कॉलेज, महराज सिंह इंटर कॉलेज तथा वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इंटर कॉलेज, राजकीय पाॅलीटेक्निक समेत अन्य शिक्षण संस्थाओं में भी स्वतंत्रता दिवस परंपरागत तरीके से मनाया गया।

जरवलरोड के प्राथमिक विद्यालय घाघराघाट व उच्च प्राथमिक विद्यालय तप्पेसिपाह में ग्राम प्रधान उमेश गुप्ता, जरवलरोड थाने में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, जरवल ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख विपेन्द्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने ब्लॉक अध्यक्ष राम किशोर वर्मा के नेतृत्व में बरौलिया से जरवल तक तिरंगा यात्रा निकाली।


हूजूरपुर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रमुख अजीत प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। चित्तौरा ब्लॉक मुख्यालय पर परंपरागत तरीके से खंड विकास अधिकारी ने ध्वजारोहण किया। रिसिया में नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष मुन्नी देवी ने ध्वजारोहण किया। ब्लॉक कार्यालय पर प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने ध्वज फहराया। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed