फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The Tiranga was flown with grace

शान से फहराया तिरंगा

Wed, 27 Jan 2021 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
The Tiranga was flown with grace
बहराइच : पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराते सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। दिल में उमंग, चेहरे पर उत्साह और जुबां पर भारत माता के जयकारे के बीच गणतंत्र दिवस की परेड के लिए पुलिस लाइन का सजा हुआ मैदान। बैंड की धुन और जवानों का जोश देखते ही बनता था। परेड के लिए नौ टोलियां अलग-अलग वेशभूषा में लोगों को आकर्षित कर रही थीं। जवानों की प्रस्तुति ने लोगों का दिल जीत लिया और पुलिस लाइन परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने तिरंगा फहराया। उन्होंने शपथ पढ़ते हुए 26 जनवरी का महत्व बताया। पुलिस लाइन की सजावट भी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

जिले में गणतंत्र दिवस गरिमापूर्ण ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देश की एकता संप्रभुता को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया। मुख्य समारोह पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में जिलाधिकारी शंभु कुमार ने ध्वजारोहण किया। मांटेसरी स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। डीएम ने समारोह में मौजूद लोगों को भारतीय गणतंत्र का संकल्प दिलाया। पुलिस लाइन में सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने तिरंगा फहराकर पुलिस परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

एसपी विपिन मिश्र ने मौजूद लोगों को संकल्प दिलाया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज हमारे पास व्यवस्था एवं शासन के साथ-साथ विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र है। हम लोग एक ऐसे सुदृढ़, सुरक्षित व स्वाभिमानी देश के नागरिक हैं जिसके पास अपने मौलिक अधिकार भी हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत पूरे विश्व का नेतृत्व करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। संसार के कई देश भारत से उम्मीदें संजोए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा करने के लिए पूरी तरह से सक्षम है जिसके लिए प्रत्येक देशवासी को अपने वीर सैनिकों पर नाज है। पुलिस परेड का नेतृत्व सीओ पयागपुर नरेश सिंह, बहराइच के रवि गुप्ता व उप निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने किया। जिसमें सशस्त्र टोली का नेतृत्व एसआई आरपी यादव, नागरिक पुलिस टोली का नेतृत्व एसआई धर्मवीर, एसपी कार्यालय टोली का नेतृत्व एसआई अनुराग प्रताप सिंह, एईआर टोली का नेतृत्व एसआई मनोज कुमार सिंह, सीईआर टोली का नेतृत्व रंजीत, राजेश कुमार, महिला थाना की टोली का नेतृत्व एसआई प्रियंका सिंह व एंटी रोमियो दस्ता का नेतृत्व महिला एसआई कल्पना सिंह ने किया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने अनिरुद्ध प्रताप सिंह को 28 वर्ष की सराहनीय सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन एसआइ मनोज कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश चंद्रभान व अन्य न्यायिक अधिकारी, सांसद अक्षयवर लाल गोंड, सहकारिता मंत्री के प्रतिनिधि गौरव वर्मा, सीडीओ कविता मीना, डीएफओ बहराइच मनीष सिंह, एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed