{"_id":"5e078b7f8ebc3e878e382ad9","slug":"the-tiger-attacked-the-farmer-in-the-field-bahraich-news-lko5001307116","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में किसान पर बाघ ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में किसान पर बाघ ने किया हमला
विज्ञापन
मोतीपुर (बहराइच)। कतर्नियाघाट के मोतीपुर वन रेंज के पकड़िया दीवान गांव में बीती देर शाम खेत को गए किसान पर जंगल से निकले बाघ ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के शोर मचाने व हांका लगाने पर बाघ जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने घायल किसान को मोतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, लोगों की सूचना पर वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। किसान पर बाघ के हमले से ग्रामीणों में दहशत है। उधर, एक हफ्ते में बाघ के दूसरे हमले से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने सुरक्षा की मांग की है।
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र से सटे गांवों में बाघ और तेंदुओं का हमला थम नहीं रहा है। सात दिन पूर्व मोतीपुर रेंज के गुलरा गांव निवासी सत्रोहन को बाघ ने हमला कर निवाला बना लिया था। अभी ग्रामीण इस घटना से उबरे भी नहीं थे कि शुक्रवार देर शाम खेत देखने गए एक किसान पर फिर से बाघ ने हमला कर दिया। इसी रेंज के पकड़िया दीवान गांव निवासी ब्रह्मा प्रसाद (40) पुत्र मनीराम अपने खेत में फसल को देखने गए थे। तभी जंगल से निकले बाघ ने किसान पर हमला कर दिया।
आसपास खेतों में मौजूद अन्य किसानों के शोर मचाने और हांका लगाने पर बाघ ब्रह्मा प्रसाद को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया। लोगों ने बाघ के हमले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी। वन क्षेत्राधिकारी आनंद प्रकाश आर्या ने वनकर्मियों की टीम गांव भेजकर मौके का मुआयना कराया है। वनकर्मियों ने बाघ के हमले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
उधर, लगातार हो रहे बाघ के हमले से ग्रामीणों में आक्रोश है। गुलरा गांव निवासी बरातीलाल यादव, शोभाराम, सिपाहीलाल, रईस अहमद, परमानंद आदि ने गांव में पिंजड़ा लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार मांग करने के बाद भी वन विभाग की ओर से गांव में पिंजड़ा नहीं लगाया गया है।