{"_id":"6841ed84afa875273204d72a","slug":"the-thieves-broke-into-the-house-and-stole-jewellery-and-cash-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-131776-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: चोरों ने नकब लगाकर जेवर व नकदी उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: चोरों ने नकब लगाकर जेवर व नकदी उड़ाए
Fri, 06 Jun 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। चोरों ने एक घर में नकब लगाकर जेवर व नकदी समेत ढाई लाख की चोरी की है। घटना का पता तब चला जब घर से 500 मीटर दूर सामान बिखरा मिला। सुबह खेत की ओर गए लोगों ने सामान बिखरा देखा।
खैरीघाट क्षेत्र के सधुवापुर गांव निवासी राम सिंह के मकान की दीवार में बुधवार की रात चोर नकब लगाकर अंदर घुसे और नकदी, जेवरात सहित गृहस्थी का सारा सामान चुरा ले गए। बृहस्पतिवार सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। पीड़ित राम सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ छत पर सोए थे, जब यह घटना हुई।
चोर 12 हजार रुपये नकद, दो लाख रुपये के जेवरात व अन्य गृहस्थी का सामान चुरा ले गए हैं। करीब ढाई लाख रुपये की चोरी बताई जा रही है। गौरतलब है कि हाल ही में क्षेत्र के बसंतापुर गांव में हुई तीन चोरियों का अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
खनन बन रही चोरी की वजह
स्थानीय लोगों के मुताबिक रातों में हो रहे खनन की वजह से चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्राॅली की तेज आवाज के आगे अन्य आवाज को लेकर स्थानीय लोग गफलत में पड़ जाते हैं। लिहाजा चोर आसानी से घरों में नकब लगा देते है।