{"_id":"6127c9eb8ebc3e7a08052c23","slug":"the-thief-was-caught-in-the-shop-in-front-of-the-kotwali-bahraich-news-lko592867323","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली के सामने दुकान में चोरी करने वाला धरा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली के सामने दुकान में चोरी करने वाला धरा गया
विज्ञापन
बहराइच। नगर कोतवाली के सामने स्थित दुकान में हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। चोर के पास से चोरी की गई नगदी भी मिली है। पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया है। पकड़े गए चोर के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं।
नगर कोतवाली के ठीक सामने संदीप वर्मा व कुछ ही दूरी पर हिमांशु कंसल की दुकान स्थित है। बीते 20 अगस्त की रात में चोरों ने शटर का ताला तोड़कर नगदी व सामान समेत लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया था। चोरी का खुलासा करने के लिए नगर कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने मुखबिर का जाल बिछाया। मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाला शातिर चोर घर पर मौजूद है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाल ने तत्काल एसआई श्रीप्रकाश त्रिपाठी, एसआई जितेंद्र कुमार सिंह व एसआई धीतेंद्र सिंह को दलबल के साथ रिसिया थाना क्षेत्र के गायत्री नगर सिसई सलोन भेजा। टीम ने पहुंचकर चारों ओर से घेराबंदी करते हुए शातिर चोर को दबोच लिया। कोतवाल ने बताया कि तलाशी के दौरान चोर के पास से 45,600 रुपये भी बरामद हुआ। चोर की पहचान छोटू उर्फ विक्रम पुत्र जगदीश निषाद के रूप में हुई है। कोतवाल ने बताया कि चोर के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। चोर को जेल भेज दिया गया है।