Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The temperature reached 43 degrees, disrupting life.

Bahraich News: पारा 43 डिग्री पहुंचा, जनजीवन बेहाल

Fri, 24 Apr 2026 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
The temperature reached 43 degrees, disrupting life.
 बहराइच में चिल​चिलाती धूप व गर्मी में गुजरती महिला। - फोटो : बहराइच में चिल​चिलाती धूप व गर्मी में गुजरती महिला।
बहराइच। जिले में बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। इस दिन अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा और दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया।
विज्ञापन


सुबह से ही आसमान से आग बरसने जैसी स्थिति रही। दोपहर होते-होते गर्मी ने विकराल रूप ले लिया, जिससे लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। जो लोग जरूरी कार्य से बाहर निकले, वे मुंह ढककर और सिर पर कपड़ा रखकर ही सफर करते दिखे। तेज धूप के कारण लोगों को झुलसन का एहसास हुआ। शहर के अस्पताल चौराहा, डिगिहा, अग्रसेन चौक, चौक बाजार, पानी टंकी चौराहा, छावनी बाजार, दरगाह और पीपल चौराहा जैसे प्रमुख स्थानों पर दोपहर के समय सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दी। बाजारों में चहल-पहल कम रही और व्यापार भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


सबसे अधिक परेशानी स्कूलों से छुट्टी के बाद घर लौट रहे छोटे बच्चों, दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा व ठेला चालकों को उठानी पड़ी। गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। दोपहर के समय करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने के संकेत हैं, जिससे तापमान में और वृद्धि हो सकती है। उन्होंने लोगों को दोपहर के समय घरों में रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed