फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The team will investigate taking bribe in the name of housing

Bahraich News: आवास के नाम पर घूस लेेने की जांच करेगी टीम

Sun, 03 Sep 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 03 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
The team will investigate taking bribe in the name of housing
मिहीपुरवा (बहराइच)। तीन महिलाओं ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम से आवास के नाम पर वसूली की शिकायत की थी। बीडीओ मिहींपुरवा ने टीम बनाकर शिकायत की जांच करने व दोषी पर मुकदमा दर्ज करवाने की बात कही है।
विज्ञापन

समाधान दिवस में डीएम मोनिका रानी को शिकायती पत्र देते हुए जालिमनगर निवासी शाहजहां, शम्मी व जयकोरा ने ग्राम प्रधान पर आवास के नाम पर 20-20 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया था। तीनों का आरोप था कि आवास की पहली किस्त निकालने के लिए बैंक पहुंचने पर ग्राम प्रधान ने उनसे 20 हजार रुपये लिए और बैंक पासबुक भी ले ली। जिसके चलते उनके आवास अधूरे पड़े हैं।
विज्ञापन

तीनों महिलाओं ने डीएम से वसूले गए 20-20 हजार रुपये वापस करवाने और बैंक पासबुक दिलवाने की मांग की थी। शिकायत के बाद से क्षेत्र में माहौल गर्म है। बीडीओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जालिमनगर गांव की तीन महिलाओं ने जालिमनगर के ग्राम प्रधान पर आवास की प्रथम किस्त से 20-20 हजार रुपये घूस लेने का आरोप लगाया है। पूरे प्रकरण की जांच टीम बनाकर करवाई जाएगी। जांच में अगर ग्राम प्रधान दोषी पाए जाएंगे तो उन पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed