फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The taps are not being repaired, the circles are drying up

Bahraich News: नलों की नहीं हो रही मरम्मत, सूख रहे हलक

Sun, 18 Jun 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 18 Jun 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
The taps are not being repaired, the circles are drying up
बहराइच। भीषण धूप व गर्मी में जिलेवासी परेशान हैं। ऐसे में लोग शुद्ध पेयजल तक के लिए तरस रहे हैं। जिले में बड़ी संख्या में हैंडपंप खराब पड़े हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के चौक बाजार चूड़़ी वाली गली के दुकानदार अनमोल साहू, रौनक साहू, बबलू, सौरभ पटवा आदि ने बताया कि उनकी दुकान के बगल लगा हैंडपंप लगभग छह साल खराब है, जिसकी मरम्मत नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि कई बार नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत की गई, किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

डीएम चौराहे पर लगा हैंडपंप काफी देर तक चलाने के बाद पानी आता है। बाबागंज बाजार में लगा हैंडपंप खराब है। स्थानीय निवासी रामकुमार, विजय कुमार, दिनेश त्रिपाठी आदि लोगों ने हैंडपंप की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पयागपुर में लोग खरीदकर पी रहे पानी
पयागपुर (बहराइच)। नगर क्षेत्र के दर्जनों इंडिया मार्का हैंडपंप खराब हैं, जिनकी मरम्मत नहीं हो रही है। ब्लाक मुख्यालय के गेट पर लगा इंडिया मार्का हैंडपंप लगभग दो वर्षों से खराब है। दूर दराज गांवों से आने वाले लोग पीने के पानी के लिए भटकते रहते हैं। सीएचसी परिसर में लगा हैंडपंप खराब है। यहां आने वाले मरीज और उनके तीमारदार प्यास बुझाने के लिए पानी का पाउच और बोतल खरीद कर पी रहे हैं।

भूपगंज बाजार में सेंट्रल बैंक के सामने, बारीपुरवा चौराहा, दुखहरननाथ मन्दिर, अशोक मालानी के घर के सामने, मुख्य बाजार में लगे हैंडपंप खराब हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष बालेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि खराब हैंडपंपों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही नलों की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed