{"_id":"69c6cc73ca4207b5ad0e7cb8","slug":"the-tanker-arrived-at-the-petrol-pumps-at-night-but-the-fuel-ran-out-by-noon-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-146522-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पेट्रोल पंपों पर रात में आया टैंकर, दोपहर तक समाप्त हो गया तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पेट्रोल पंपों पर रात में आया टैंकर, दोपहर तक समाप्त हो गया तेल
Fri, 27 Mar 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
बहराइच में रोडवेज के बगल स्थित पंप पर पेट्रोल भराने के लिए लगी भीड़। -संवाद
बहराइच। जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। बृहस्पतिवार रात गोंडा रोड, डिगिहा और हाईवे स्थित पंपों पर टैंकर पहुंचा, लेकिन शुक्रवार सुबह से ही उमड़ी भीड़ के चलते दोपहर तक पेट्रोल खत्म हो गया। शहर के कई पंपों पर दिनभर लंबी कतारें लगी रहीं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
पानी टंकी के पास और गोंडा रोड स्थित पेट्रोल पंपों पर सुबह से दोपहर तक पुलिस की निगरानी में पेट्रोल दिया गया। वाहन चालकों में टंकी फुल कराने की होड़ मची रही, जिससे स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई। कई स्थानों पर पेट्रोल खत्म होने के कारण पंप बंद करने पड़े, जिससे लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा।
मटेरा के असवा मोहम्मदपुर स्थित भारत पेट्रोल पंप और जय भीम पंप पर हजारों वाहन पहुंचे। अफवाह के चलते लोग ड्रम और केन लेकर भी लाइन में लग गए। किसानों को डीजल न मिलने की चिंता सताने लगी। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह भीड़ को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
उधर, कैसरगंज में एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह और सीओ धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने साफ किया कि तेल की कोई कमी नहीं है और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बौंडी के आलादादपुर स्थित ठाकुर एंड सन्स फ्यूल सेंटर पर तेल खत्म होने से पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। लोग बैरंग लौटते रहे। कर्मचारियों ने बताया कि डिमांड भेजी गई है, आपूर्ति होते ही पंप चालू किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
जरूरत से ज्यादा न खरीदें पेट्रोल डीजल
जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। कुछ स्थानों पर भीड़ और अफवाह के कारण समस्या बनी है। जल्द ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी और सभी पंपों पर नियमित वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल न खरीदें।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
किसानों की परेशानी
किसान रामदीन यादव ने बताया कि डीजल न मिलने से सिंचाई का काम रुक गया है, फसल सूखने का डर सता रहा है। वहीं किसान महेश वर्मा ने कहा कि पंप पर घंटों लाइन में लगने के बाद भी डीजल नहीं मिल पा रहा है, इससे खेती का काम प्रभावित हो रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -
गोंडा में कम हुआ तेल डिलिवरी का समय
गोंडा डिपो से जुड़े एक पंप मैनेजर ने बताया कि पहले सुबह 10 से रात नौ बजे तक टैंकरों को तेल मिलता था, लेकिन अब शाम चार बजे तक ही आपूर्ति हो रही है, जिससे दिक्कत बढ़ गई है। मैनेजर ओम प्रकाश ने कहा कि सीमित समय और बढ़ती मांग के कारण पंपों पर दबाव बढ़ गया है, जिससे जल्दी स्टॉक खत्म हो जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- --
जिले में कुल पेट्रोल पंप- 121
कुल दैनिक आपूर्ति लगभग 550 किलोलीटर
डीजल -350 किलोलीटर
पेट्रोल की आपूर्ति- 200 किलोलीटर