फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The spirit of patriotism was shown from the temple to the school

Bahraich: देवालय से विद्यालय तक दिखा देशभक्ति का जज्बा, निकलीं पांच सौ तिरंगा यात्राएं

Sun, 14 Aug 2022 05:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो bahraich, uttar pradesh, india
bahraich, uttar pradesh, india Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 14 Aug 2022 05:39 PM IST
सार

बहराइच में शनिवार को पांच सौ तिरंगा यात्राएं निकलीं। इस दौरान यातायात व्यवस्था संभालने में पुलिस कर्मियों को पसीना छूट गया।

विज्ञापन
The spirit of patriotism was shown from the temple to the school
बहराइच के घंटाघर पार्क से तिरंगा रैली निकालतीं सर सैयद गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राएं। - फोटो : BAHRAICH

विस्तार

स्वाधीनता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के दो दिन पहले ही मानों जिला स्वतंत्रता दिवस के रंग में सराबोर हो गया। जिले के समस्त वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, ठेले व खुमचे से लेकर किराना की दुकानों तक सभी ने झंडे लगा लिए। शहर से लेकर गांव में जहां भी देखो सिर्फ भारतीय झंडा ही दिख रहा है। हाईवे से लेकर गांव की गलियों तक हर पांच से 10 किलोमीटर पर तिरंगा यात्राएं निकल रही हैं। मानो, पूरा जिला उत्सव मनाने में जुट गया हो। क्या देवालय, क्या मस्जिद, क्या विद्यालय, क्या मदरसा हर प्रतिष्ठान तिरंगे में लबरेज दिख रहा है। शायद ही कोई ऐसा बाजार बचा हो जहां तिरंगे बेचने की दुकानों पर भीड़ न दिख रही हो। शनिवार को जिले भर में करीब 500 तिरंगा यात्राएं निकाली गईं।

विज्ञापन


पांच रुपये से पांच सौ तक बिके लाखों तिरंगे
सरकारी इंतजाम के अंतर्गत कुल साढ़े छह लाख तिरंगे वितरित होने थे। लेकिन यहां तो लाखों की संख्या में तिरंगे ठेलों से बिक गए। खास बात यह है कि एक वर्ग फिट का तिरंगा 100 रुपये में तो दो वर्ग फिट का तिरंगा 200 में बेचा गया। आश्चर्य की बात यह भी है कि तिरंगा खरीद में खरीदार भी कोई मोलभाव नहीं कर रहा है। दुकानदार जितना मूल्य बता दे खरीददार उतना पैसा उसको दे रहा है। एक अनुमान के मुताबिक बहराइच शहर में एक सैकड़ा से अधिक दुकानें सिर्फ तिरंगा बेचने के लिए लगी हुई हैं। इन दुकानों में भीड़ भी बहुत है। प्राइमरी स्कूल और अंग्रेजी मीडियम स्कूलों के करीब पांच लाख विद्यार्थियों ने यहां से तिरंगा खरीदा और अपने विद्यालयों में ले गए।
विज्ञापन


हर 10 किमी. पर निकलती रही तिरंगा यात्राएं
शनिवार के दिन तो जिले के प्रत्येक मार्ग पर तिरंगा यात्राएं निकलती रहीं। बहराइच-लखनऊ हाईवे पर तो हर पांच से 10 किलोमीटर पर तिरंगा यात्राएं निकलती दिखीं। गोंडा-बहराइच मार्ग, बहराइच-बलरामपुर मार्ग, बहराइच-सीतापुर मार्ग अथवा बहराइच-नेपाल मार्ग हर जगह तिरंगा यात्रा पूरे दिन निकलती रही। कहीं-कहीं यात्राओं में स्कूली बच्चे शामिल मिले तो कहीं कहीं पर व्यापारी और ग्रामीण दिखे। लगभग प्रत्येक मदरसों से यात्राएं निकाली गईं। शनिवार सुबह नौ बजे से 11 बजे के बीच जरवल रोड से फखरपुर के बीच अलग-अलग स्थानों पर 25 तिरंगा यात्राएं एक साथ निकल रही थीं। आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाकी सड़कों का क्या हाल रहा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने निकाली तिरंगा यात्रा
जिले में शनिवार को व्यापक स्तर पर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। 150 से अधिक सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के बच्चों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर लोगों को जागस्क किया। उत्तर प्रदेश के सभी 28 विभागों की ओर से जिला व ब्लॉक स्तर पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। 14 सीएचसी व 51 पीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों, 13 थाने व 90 से अधिक पुलिस चौकियों के जवानों और जिला व ब्लॉक स्तर के होमगार्ड जवानों की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। जिले में संचालित 20 से अधिक मदरसों, भाजपा व सपा के जिला व ब्लॉक स्तरीय अध्यक्षों, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्रियों की ओर से भी जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में 10 से अधिक सामाजिक संगठनों ने भी प्रतिभाग किया।

दिन भर हलकान रही पुलिस
जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों और विकास खंड क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से ही तिरंगा यात्रा निकलने लगा था। ऐसे में पुलिस ने पहले से ही रूट परिवर्तित कर रखा था। बहराइच-पयागपुर मार्ग, बहराइच लखनऊ मार्ग और बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर कई स्थानों पर पुलिस को सड़कों पर बैरिकेडिंग लगाना पड़ा। शहर के पानी टंकी, डिगिहा चौराहा, छावनी चौराहा, दोनक्का और हुजूरपुर रोड आदि पर बैरिकेडिंग लगाकर यातायात संचालन किया गया।

सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में पहुंचे, कराएंगे कार्यक्रम
जिले के समस्त जनप्रतिनिधि यानी सातों विधायक और दोनो सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में 15 अगस्त मनाने के लिए पहुंच चुके हैं। 15 अगस्त का कार्यक्रम शानदार हो इसके लिए जनप्रतिनिधियों ने भी ताकत झोंक दी है। जनप्रतिनिधि लगातार तैयारियां और कार्यकर्ताओं के साथ उसकी समीक्षा कर रहे हैं।


सभी विभागीय अधिकारी बधाई के पात्र
शनिवार के दिन काफी बड़ा आयोजन देखने को मिला। हम लोगों को कानून-व्यवस्था और आयोजन दोनो संभालना पड़ता है। निश्चित रूप से स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ की तैयारियों को लेकर जो उम्मीद की जा रही थी, उससे भी अधिक व्यापक रूप में लोग कार्यक्रम का आनंद ले रहे हैं। समस्त विभागीय अधिकारी और पुलिस बल बधाई के पात्र हैं। -डॉ दिनेश चंद्र, जिलाधिकारी, बहराइच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed