फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The slogan of 'I am a girl, can fight' is an election stunt

चुनावी स्टंट है `लड़की हूं, लड़ सकती हूं` का नारा

Sun, 02 Jan 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
The slogan of 'I am a girl, can fight' is an election stunt
बहराइच के एक लॉन में भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन में मुख्य अतिथि का स्वागत करते पदाधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। अब महिलाएं व बेटियां पूरी तरीके से सुरक्षित है। वह देर रात में भी अगर अपने ऑफिस के काम से घर लौट रही हों, तो उनके मन में कोई डर नहीं रहता है। सबको पता है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है। भाजपा में ही महिलाओं का सम्मान है। लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा सिर्फ चुनावी स्टंट है। यह लड़ने व देश को तोड़ने की बात सिखाने का काम कर रहा है। यह बातें शहर के एक लॉन में आयोजित महिला सम्मेलन में लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने कही।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से शहर के एक लॉन में जिला सम्मेलन का आयोजन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रज्ञा त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर लखनऊ संयुक्ता भाटिया रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल ने की। मुख्य अतिथि संयुक्ता भाटिया ने कहा कि वर्तमान सरकार ने महिलाओं को सबल बनाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देते हुए सरकार में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की है। नारी के बिना आदर्श समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से चारों ओर विकास की गंगा बह रही है। भाजपा सरकार के विकास कार्य को देखकर विपक्ष भी परेशान हैं। कार्यक्रम के समापन पर सभी नारी शक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने देश की दशा व दिशा बदलने के लिए अपनी सक्रियता बढ़ाने व जन-जन तक योगी सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का आह्वन किया। कार्यक्रम का संचालन उर्मिला शुक्ला व ज्योति सिंह ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जनसंघ काल की नेत्री व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा विद्या अग्रवाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, बलहा विधायक सरोज सोनकर समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया। इस मौके पर पल्लवी केडिया, मीना द्विवेदी, मोहिनी सोनी, डॉऩीता जायसवाल, अनीता मिश्रा, रीति श्रीवास्तव, मंजुला पाठक, पूनम अग्रवाल, अर्चना मिश्रा, हेमा निगम सहित मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में हजारों की संख्या महिला मे कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed