{"_id":"58c431aa4f1c1bdf18dc4708","slug":"the-result-was-announced-as-soon-as-fleu-abir","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिणाम की घोषणा होते ही उड़ा अबीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिणाम की घोषणा होते ही उड़ा अबीर
अमर उजाला/बहराइच
Updated Sat, 11 Mar 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
खुशी जताते समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के परिणाम शनिवार को दोपहर बाद जब जैसे-तैसे आने शुरू हुए, वैसे-वैसे भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखा। मतगणना स्थल से कुछ दूरी पर एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रत्याशियों के समर्थकों ने अबीर गुलाल उड़ाकर जीत का स्वागत किया। दो दिन पहले ही होली का रंग दिखा। लोग रंगों में रंगे नजर आए।
जनसंघ और राम मंदिर लहर के बाद पहली बार भाजपा ने जिले की छह विधानसभा सीटों पर अपना परचम फहराया है। इस जीत का जश्न भाजपा कार्यकर्ताओं ने झूमकर मनाया। शनिवार दोपहर बाद जब चुनाव के परिणाम आने शुरू हुए तो मतगणना स्थल से काफी दूरी पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल लगाकर एक-दूसरे का स्वागत किया।
भाजपा प्रत्याशी अनुपमा जायसवाल, महसी के सुरेश्वर सिंह, पयागपुर के सुभाष त्रिपाठी, कैसरगंज के मुकुटबिहारी वर्मा, बलहा के अक्षयवरलाल गोंड़ जब प्रमाण पत्र लेकर निकले तो कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना दिखा। नारेबाजी करते हुए सभी ने तिलक लगाकर अबीर गुलाल उड़ाते हुए जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन
उधर, मिहींपुरवा में भाजपा प्रत्याशी के जीत की जश्न में कार्यकर्ताओं ने गोले-पटाखे दागकर, अबीर-गुलाल उड़ाते हुए जश्न मनाया। लगभग यही स्थिति कैसरगंज व अन्य क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में रही।