फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The rains in the Terai are flooded with rain, the roads are full

तराई में झमाझम बारिश से उफनाए नाले, सड़कें लबालब

Sat, 20 Jun 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
The rains in the Terai are flooded with rain, the roads are full
बहराइच नगर में शनिवार को बारिश के दौरान कचेहरी मार्ग पर हुए जलभराव से गुजरते लोग। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। तराई में शनिवार को महज एक घंटे हुई झमाझम बरसात ने सफाई व्यवस्था के दावों की पोल खोल कर रख दी। तेज बारिश होने से नाले उफना गए, साथ ही सड़कें व गलियां भी लबालब हो गईं। जलभराव के बीच ही लोगों को आवागमन करना पड़ा। बरसात में नालों की सफाई के लिए डीएम का जारी किया गया आदेश भी बेअसर दिखा। नगर पालिका ने चेतावनी के बाद भी नालों की सफाई नहीं कराई, जिससे मोहल्लों में भी जलभराव के हालात पैदा हो गए।
विज्ञापन

तराई में सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे। सुबह करीब 11 बजे बरसात शुरू हुई। कुछ समय तक हल्की बरसात होने के बाद रुक गई, जिसके बाद मौसम खुलने की उम्मीद दिखी। मगर दोपहर बाद दो बजे अचानक फिर से बारिश शुरू हो गई। इस दौरान करीब एक घंटे तक झमाझम बरसात हुई। घर से जरूरी काम से निकले लोगों को बरसात में भीगने को मजबूर होना पड़ा। बारिश होने से मुख्य मार्गों पर घुटनों तक पानी भर गया। नाले उफना गए। सिविल लाइन इलाके में सड़कों व गलियों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं। इंदिरा स्टेडियम से लेकर कचहरी मार्ग तक सड़कों पर पानी भरा हुआ था। कार और बाइक गुजरते समय डूबे हुए नजर आए।
विज्ञापन

डीएम का आदेश बेअसर
जिलाधिकारी शंभु कुमार ने बीते दिनों सभी नगर पालिका के ईओ के साथ बैठक की थी, जिसमें सभी नालों की सफाई बरसात से पहले कराने के निर्देश दिए गए थे, मगर पहली मूसलाधार बरसात ने ही नगर पालिका के दावों की पोल खोल दी। साथ ही डीएम का आदेश बेअसर दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोगों के घरों में घुसा पानी
नगर पालिका बहराइच के वजीरबाग में जलभराव के कारण कई घरों में भी पानी भर गया। यही हालात मोहल्ला नौव्वागढ़ी, ब्राह्मणीपुरा, खत्रीपुरा, सत्तीकुआं, सखैयापुरा आदि के भी थे। घरों में पानी भरने से लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed