फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The pre-election tender will remain cancelled, petition rejected in the High Court

Bahraich News: निरस्त रहेंगी चुनाव पूर्व निकली निविदा, हाईकोर्ट में याचिका खारिज

Sun, 06 Aug 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 06 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
The pre-election tender will remain cancelled, petition rejected in the High Court
पयागपुर (बहराइच)। नगर पंचायत में निकाय चुनावों से पूर्व आनन फानन 23 कार्यों के लिए निविदा आमंत्रित की गई थी। इसे चुनाव परिणाम के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की संस्तुति पर निरस्त कर दिया गया था। इसके विरोध में हाईकोर्ट की डबल बेंच में याचिका दाखिल कर निरस्तीकरण को गलत बताया गया था। याचिका को हाईकोर्ट के न्यायामूर्ति ने निरस्त कर दियाऔर नये सिरे से निविदा निकालने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत पयागपुर के चुनाव से पूर्व यहां विभिन्न 23 कार्यों के लिए आननफानन में निविदा निकाली गई थी। इसी दौरान आदर्श आचार संहिता लागू होने के चलते कार्य निविदा रुक गई थी। चुनाव परिणाम के बाद नगर पंचायत के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने चुनाव पूर्व निकाली गई सभी निविदाओं को निरस्त कर दिया था, साथ ही उनके कार्यकाल में नए सिरे से निविदा निकालने की बात कही थी।
विज्ञापन

गोंडा के यश इंटरप्राइजेज ने नगर पंचायत के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका की सुनवाई करते हुए डबल बेंच में न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र व न्यायमूर्ति मनीष कुमार ने इसे खारिज कर दिया। साथ ही नई निविदा की नई प्रक्रिया में भाग लेने का निर्देश दिया। बताते चलें कि निकाय चुनाव से पूर्व 23 विकासात्मक कार्यों जिनमे बारात घर, आंगनबाड़ी व स्कूलों के कायाकल्प आदि की ई निविदा निकाली गई थी। लेकिन चुनाव बाद नई कार्यकारिणी ने निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed