फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The pilgrims aroused in Aatho ka mela

आठों का मेला में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Tue, 29 Mar 2016 11:43 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Mar 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
The pilgrims aroused in Aatho ka mela
आठों का मेला - फोटो : अमर उजाला
श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामलीला कमेटी के तत्वाधान में गुल्लाबीर मंदिर परिसर में मंगलवार को आठों मेला का आयोजन हुआ। मेले में शामिल होने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा।
विज्ञापन


मेला परिसर में लगे मनोरंजन के साधनों पर बच्चों ने खूब मस्ती की। वहीं महिलाआें ने पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। देर शाम तक मेले की चहल-पहल रही।
विज्ञापन


जिले के ऐतिहासिक व पौराणिक गुल्लाबीर मंदिर परिसर में परंपरागत तरीके से होली पर्व के आठवें दिन आठों मेला प्रतिवर्ष लगता है। उसी के तहत इस वर्ष भी आयोजन हुआ। मेले में पूर्वांचल के अलावा नेपाल के श्रद्धालु भी शामिल हुए। इस मौके पर महिलाओं ने मेला परिसर में ही हलुआ का प्रसाद बनाकर भोग लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 200 हलुवा कढ़ाई का प्रसाद चढ़ाया गया। मेले में धानकूट, भूज, यज्ञसैनी, साहू, कश्यप, वैश्य, निषाद, चौरसिया, जायसवाल, धोबी, कुम्हार, कसौंधन आदि समाज के श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूजा अर्चना करते हुए सुख सौहार्द और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में बच्चों के झूले, खिलौने और मिठाइयों से सजी दुकानें आकर्षण चुराती रहीं।


व्यवस्थापक पं. राधेश्याम त्रिपाठी ने बताया कि देर शम तक मंदिर परिसर में आयोजित मेले में श्रद्धाुलओं की भीड़ उमड़ती रही। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, कुलभूषण अरोड़ा, जयजय अग्रवाल, कमल शेखर गुप्ता, नन्हेलाल लोधी, राजकमल गुप्ता आदि मेले की व्यवस्था देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed