{"_id":"60fd9d9b8ebc3e5878411d54","slug":"the-pagoda-will-resonate-with-har-har-mahadev-bahraich-news-lko588460556","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर-हर महादेव से गूंजेंगे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर-हर महादेव से गूंजेंगे शिवालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। सावन माह रविवार से शुरु हो गया। पहले दिन जलाभिषेक के लिए लोगों का तांता लगा रहा। पहले सोमवार पर होने वाले जलाभिषेक की पूरी तैयारियां कर ली गई है। मंदिर की रंगाई-पुताई पूरी हो चुकी है। आज भोर से ही पूरे जिले के शिवालयों में हर-हर महादेव के गूंज से गुंजायमान होगा। सुबह तीन बजे से ही जलाभिषेक के लिए आस्था का सैलाब उमड़ेगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर व आसपास पुलिस की फोर्स मौजूद रहेगी। एसपी ने देर शाम पुलिस की तैयारियों का जायजा लेकर दिशा-निर्देश दिए।
रविवार से सावन माह शुरु हो गया। पहले दिन सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने अपने पति अशोक जायसवाल व पुत्र शिवम जायसवाल के साथ सिद्धनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। वहीं पहले दिन सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भक्तों ने जलाभिषेक किया। सावन के पहले सोमवार को देखते हुए प्रमुख शिवमंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर का पांडवकालीन सिद्धनाथ मंदिर भोर तीन बजे से ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। महंत रवि गिरी महाराज की देखरेख में मंदिर की साफ-सफाई, बैरीकेटिंग समेत जलाभिषेक के लिए सेवकों की तैनाती की गई है। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बैरीकेटिंग कराई गई है। जिससे किसी भी श्रद्धालु को जलाभिषेक करने में कोई समस्या न हो।
महंत रविगिरी जी महराज ने बताया कि मंदिर के अंदर श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बाहर से ही श्रद्धालु जलाभिषेक कर सकेंगे। दो गज की दूरी व मास्क है जरूरी नियम का पूरा पालन कराया जाएगा। इसी तरह पांडवकालीन मटेरा के जंगलीनाथ मंदिर में जलाभिषेक व पूजा-अर्चना की तैयारियां पूरी कर ली गई है। पयागपुर के बागेश्वरनाथ मंदिर, नवाबगंज के मंगलीनाथ मंदिर, नानपारा के शिवालाबाग, विश्वनाथ मंदिर में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसपी सुजाता सिंह ने रविवार देर शाम शहर का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को सावन पर्व पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। सादे वर्दी में भी पुरुष व महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी।