{"_id":"3e77902aac11b828df8e87785d34ef3d","slug":"the-opposition-won-in-hrihrpurrani-and-ikauna-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिहरपुररानी व इकौना में विपक्षियों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिहरपुररानी व इकौना में विपक्षियों ने मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिहरपुररानी में शत प्रतिशत तो इकौना में दो मत
विज्ञापन
नहीं पड़े। मतदान वाले दोनों विकासखंडों में मतगणना के बाद सपा
प्रत्याशियों को शिकस्त का सामना करना पड़ा।
हरिहरपुररानी विकासखंड से लगभग दो सौ मीटर की दूरी तक पूरा इलाका सुबह आठ बजे से ही छावनी में तब्दील रहा। इस दौरान पीएसी व पुलिस के जवानों ने भंगहा बाजार सहित ब्लॉक मुख्यालय के सामने की सड़क पर मार्च पास्ट कर अराजकतत्वों को सीधी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
सुबह 11 बजे से क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आना शुरू हुआ। मतदान प्रारंभ होने से लगभग दो घंटे के अंदर ही हरिहरपुररानी विकासखंड में 99 में से 95 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान कर लिया। ऐसा ही कुछ नजारा विकासखंड इकौना स्थित मतदान केंद्र का भी था।
108 क्षेत्र पंचायत सदस्यों वाले इस विकासखंड में 106 मत ही पड़े। मतगणना के दौरान हरिहरपुररानी में निर्दल प्रत्याशी मधू सत्या ने 59 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी सपा के अमित कुमार सिंह उर्फ पुंजू को 24 मतों से पराजित कर दिया। यहां पांच मत अवैध घोषित कर दिए गए।
इकौना में भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश पांडे को 53 व सपा प्रत्याशी विवेक सत्या को 51 मत ही प्राप्त हुए। मिथिलेश पांडे दो मतों से विजेता घोषित की गई। यहां दो मत अवैध घोषित किए गए।
ये बने निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख
ब्लॉक प्रत्याशी दल
सिरसिया मंजूर खां सपा
जमुनहा इरम बाल्मीकि सपा
विज्ञापन
गिलौला शिवकुमार सपा