{"_id":"6499cdf55b973f934a054d5c","slug":"the-newly-constructed-building-of-panchayat-started-cracking-bahraich-news-c-13-1-307659-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दरकने लगा पंचायत का नवनिर्मित भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दरकने लगा पंचायत का नवनिर्मित भवन
Mon, 26 Jun 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। नव निर्मित नगर पंचायत कार्यालय का भवन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। जिसमें कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदार की मिलीभगत से मानकों की अनदेखी करते हुए सरकारी धन की बंदरबांट की गई। भवन का उद्घाटन हुए अभी दो माह भी पूरे नहीं हुए और यह जगह-जगह से दरकने लगा है। चेयरमैन बालेंद्र प्रताप ने अफसरों से शिकायत की थी जिसके बाद भवन सही करने के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।
इस भवन का निमार्ण जल निगम की निर्माण इकाई सीएनडीएस गोंडा द्वारा 147.86 लाख रुपये की लागत से कराया गया। जिसका उद्घाटन इसी वर्ष आठ अप्रैल को हुआ था। अब हालत ये है कि मानसून से पहले ही थोड़ी सी बरसात में जगह-जगह से पानी टपक रहा है। जिसके कारण कर्मचारी कार्यालय में बैठने से डरते है।
अधिशाषी अधिकारी राम जनक तिवारी का कहना है कि विभाग के अभियंताओं द्वारा गुणवत्ता के सम्बन्ध में रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है, जिसे शासन को भेजा जाएगा। फिलहाल कार्यदायी संस्था को भी इस संबंध में पत्र भेजा गया है।