Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The mystery of six deaths entangled in murder, suicide and human sacrifice

Bahraich News: हत्या, आत्महत्या और नरबलि में उलझी छह मौतों की गुत्थी

Thu, 02 Oct 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 02 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The mystery of six deaths entangled in murder, suicide and human sacrifice
बिलखते परिजन यही सवाल करते रहे कि दोनों को मारा क्यों।   -संवाद
बहराइच। निंदुरपुरवा टेपरहा गांव में बुधवार को दो किशोरों की हत्या और फिर आरोपी के पूरे परिवार के साथ जलकर मरने की घटना ने जांच में जुटी पुलिस को उलझा दिया है।
विज्ञापन



फोरेंसिक टीम भी घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश में बुधवार सुबह से लेकर देर रात तक परेशान रही, लेकिन न तो हत्या का उद्देश्य स्पष्ट हो रहा है और न ही पूरे परिवार के साथ आरोपी के आत्महत्या की कहानी ही समझ आ रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार मामला हत्या, आत्महत्या और नरबलि की आशंका के दायरे में घूम रहा है।
विज्ञापन



किशोर सूरज और सनी के शव के पास ही सिंदूर और खून से सना अक्षत मिला है, जिससे ग्रामीण नवरात्र के अंतिम दिन नरबलि की आशंका भी जता रहे हैं। पुलिस इससे इन्कार कर रही है। छह मौतों के बाद पूरे गांव में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी की जुबां पर यही सवाल है कि आखिर विजय कुमार मौर्य ने जिन किशोरों को काम करने के लिए घर बुलाया, उन्हें मौत के घाट क्यों उतार दिया। पुलिस भी इन्हीं सवालों में उलझी हुई है। आईजी अमित पाठक और पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा किया। ग्रामीणों से भी पूछताछ की। लेकिन छह मौतों का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

ग्रामीणों के अनुसार घटनाक्रम सुबह सात बजे शुरू होता है। सनी और सूरज के साथ विजय के घर पहुंचे किशन यादव ने बताया कि सुबह विजय मौर्य ने खेत में काम करने के लिए बुलाया था। किशन के अनुसार, सूरज और सनी ने काम करने से मना किया।

इस कारण उनकी विजय से कहासुनी हुई। करीब आठ बजे विजय ने किशन को लकड़ी काटने घर से बाहर भेज दिया। लौटने पर किशन ने देखा कि घर के बाहर भीड़ जमा है। सूरज व सनी के लहूलुहान शव आंगन में पड़े हैं।

इकलौता पुत्र था सूरज
सूरज परिवार का इकलौता पुत्र था। बेटे की हत्या की सूचना पाकर दादा गुरुवचन मौके पर पहुंचे और शव के पास गुमसुम बैठ गए। उनकी आंखों से आंसू तक नहीं निकल रहे थे। पिता लक्षीराम और मां का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

घर के अंदर टांड़ में मिलीं विजय और पूरे परिवार की लाशें
पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह ने बताया कि विजय मौर्य ने खुद के साथ पूरे परिवार को कमरे के अंदर बंद कर आग लगाई थी। आग लगने के बाद लपटों से बचने के लिए परिजन घर के अंदर बने टांड़ (दुछत्ती) पर चढ़ गए थे। ऊपर से सभी की लाशों को उतारा गया। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को बताया कि विजय का स्वभाव बेहद उग्र था। वह आए दिन ऊटपटांग काम करता था।


दस वर्ष पहले विजय ने की थी दूसरी शादी

धीरज कुमारी विजय की दूसरी पत्नी थी। 10 वर्ष पहले विजय की पहली पत्नी की मौत हो गई थी, जिससे उसे बेटी कंचना हुई थी। कंचन की शादी तीन वर्ष पहले विजय ने मुकेरिया गांव में की थी। इस समय कंचना परिवार सहित रिसिया में रही है। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार शाम को कंचन घर आई थी और रात करीब 9:00 बजे पति राजकुमार के साथ अपने ससुराल लौट गई।


अनसुलझे सवालों ने उलझाई गुत्थी

बहराइच। घटनाक्रम में पांच अहम सवाल अनसुलझे रह गए हैं। इससे दो हत्या और चार की आत्महत्या की गुत्थी उलझ कर रह गई है। पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
सवाल 1 : सूरज और सनी को काम करने के लिए बुलाया फिर उनकी हत्या क्यों की ?
सवाल 2 : खुद के साथ पूरे परिवार को जलाने से पहले गृहस्थी और ट्रैक्टर में आग क्यों लगाई ?
सवाल 3 : सूरज और सनी की लाश के पास मिले सिंदूर और अक्षत को किस काम में प्रयोग किया गया ?
सवाल 4 : कमरे में बंद करने के दौरान क्या विजय के परिवार ने विरोध नहीं जताया ?
सवाल 5 : एक साथ विजय ने कैसे दो किशोरों की हत्या की? क्या किसी ने उसकी मदद की?
सवाल 6 : जब विजय ने सूरज और सनी पर वार किया तो उन्होंने विरोध क्यों नहीं जताया ?


कब क्या हुआ

सुबह 8:30 बजे : विजय मौर्य के घर से धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
-8:40 बजे : घर के आंगन में सूरज और सनी की लाश देखकर ग्रामीण उल्टे पांव लौटे।

-9:30 बजे: अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची।
-9:40 बजे : गंभीरवा चौकी और रामगांव पुलिस मौके पर पहुंची।
-11:00 बजे : उप जिलाधिकारी सदर पूजा चौधरी गांव पहुंचीं। रामगांव पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया।

-12:30 बजे: आग बुझाने के बाद कमरे भीतर से जले हुए चार शव निकाले गए।
-1:30 बजे: पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।

-1:40 बजे: फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किया।
-2:45 बजे: आईजी अमित पाठक ने घटनास्थल का मुआयना किया।

-5:30 बजे: गांव में पीएसी पहुंची। पुलिस टीम भी तैनात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed