{"_id":"6765c05396880b724f01ec34","slug":"the-married-woman-was-thrown-out-of-the-house-when-her-dowry-demand-was-not-met-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-124303-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला
Sat, 21 Dec 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
बहराइच । शहर के बड़ीहाट निवासी महिला ने पति समेत चार ससुरालियों पर दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर घर से निकालने का आरोप लगाया है। नगर कोतवाली पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न, अभद्रता, मारपीट, जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया।
बड़ीहाट निवासी महिला ने बताया कि उनका निकाह एक वर्ष पहले बड़ीहाट निवासी कफील अहमद उर्फ शान बाबू के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद पति, ससुर शकील अहमद, सास रेहाना परवीन और ननद खुशबू उर्फ अंजुम परवीन कम दहेज की उलाहना देने लगे। दूसरे वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल होने पर वहां मिले दहेज के सामानों की जिक्र कर परेशान करने लगे। आरोप लगाया कि सितंबर माह में पति ने घर से निकालने और ननद के कहने पर तीन तलाक देने की धमकी दी।
इसके बाद कार और पांच लाख रुपये की मांग कर मारपीट कर घर से निकाल दिया। अपमानजनक शब्दों का लगातार प्रयोग कर रहे हैं। नगर कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दहेज एक्ट का केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई है ।