फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The king of the jungle was seen in Katarniaghat Safari

Bahraich News: कतर्नियाघाट सफारी में दिखा जंगल का राजा

Sun, 23 Nov 2025 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 23 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
The king of the jungle was seen in Katarniaghat Safari
 कतर्नियाघाट संर​क्षित वनक्षेत्र में पर्यटाकों द्वारा ली गई बाघ की फोटो। - स्रोत : पर्यटक
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य में चल रही जंगल सफारी अब पर्यटकों के लिए और भी रोमांचक बन गई है। सफारी के दौरान अन्य वन्य जीवों के साथ अब बाघों के दर्शन भी होने लगे हैं। शनिवार शाम भी सफारी में पर्यटकों को अचानक एक बाघ दिखाई पड़ा। जंगल के राजा को सामने देखकर पर्यटक उत्साह से भर उठे और उसके कई फोटो व वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिए।
विज्ञापन



कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष बीडी लखमानी ने बताया कि पहली नवंबर को जंगल खुलने के समय गिरजापुरी बैराज में क्लोजर चल रहा था, जिसकी वजह से गेरुआ नदी सूखी थी। उस दौरान इको-पर्यटन सर्किट पर जंगली हाथियों की आवाजाही बढ़ी हुई थी। संभवतः हाथियों के दबाव के कारण बाघ नदी की ओर खिसक गए थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब गेरुआ नदी भर गई है और हाथियों का मूवमेंट भी कम हो गया है। इसी कारण बाघ अपने मुख्य वास-क्षेत्र की ओर लौट रहे हैं। यही वजह है कि हाल के दिनों में सफारी के दौरान पर्यटकों को बाघों के बेहतर दर्शन हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed