फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The killer of a woman turns out

समधी ही निकला महिला का हत्यारा

Fri, 05 Jun 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
The killer of a woman turns out
बहराइच। संतरी दास कुट्टी स्थित तालाब में एक सप्ताह पहले महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की वारदात का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। महिला का हत्यारा उसका समधी ही निकला। अवैध संबंध बनाने से मना करने पर महिला से नाराज समधी ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी समधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कैसरगंज थाना क्षेत्र के संतरी दास कुट्टी स्थित तालाब में 28 मई को एक महिला का शव मिला था। उसकी पहचान सिबाका पत्नी श्रीपाल के रूप में हुई थी। मृतका के समधी रामसरन पुत्र चतुरी यादव का भी घर पर लगातार आना-जाना रहता था। 23 मई से दोनो एक साथ गायब हुए थे और 28 मई को तालाब में महिला का शव बरामद हुआ, लेकिन समधी गायब था। एसपी विपिन मिश्रा ने घटना स्थल का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष संजय सिंह को घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष को मुखबिर से सूचना मिला कि महिला के साथ रहने वाले समधी बराइच-लखनऊ हाईवे पर पारले चीनी मिल के आगे गायत्री पीठ मंदिर के पास स्थित पुल के पास मौजूद है। इस पर थानाध्यक्ष आरक्षी सुनील कुमार मिश्र व गणेश पांडेय के साथ मौके पर पहुंचे और महिला के समधी को गिरफ्तार कर थाने लाए। पूछताछ में उसने बताया कि पहले महिला उसे अवैध संबंध से इनकार कर रही थी। इस पर उसने उसे गन्ने के खेत में ले जाकर लोहे के रॉड से पीटकर हत्या कर दी। कोई जान न पाए, इसके लिए शव को तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed