फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The Khelo India team defeated the Stadium team 3-1.

Bahraich News: खेलो इंडिया टीम ने स्टेडियम टीम को 3-1 से हराया

Sun, 05 Jul 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 05 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
The Khelo India team defeated the Stadium team 3-1.
स्टेडियम में फुटबॉल का अभ्यास मैच खेलते ​खिलाड़ी।  -संवाद
बहराइच। शहर के सिविल लाइन स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को खेलो इंडिया टीम और स्टेडियम टीम के बीच रोमांचक अभ्यास फुटबॉल मैच खेला गया। पूरे मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। शुरुआत से ही खेलो इंडिया टीम ने आक्रामक खेल अपनाया और लगातार विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा।
विज्ञापन


इसके चलते टीम ने शानदार तालमेल के साथ तीन गोल दागकर मुकाबले में मजबूत बढ़त हासिल कर ली।स्टेडियम टीम ने भी हार नहीं मानी और जवाबी हमला करते हुए एक गोल कर मुकाबले में वापसी की कोशिश की। हालांकि खेलो इंडिया टीम की मजबूत रक्षा पंक्ति और बेहतर रणनीति के सामने वह ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी। निर्धारित समय तक खेलो इंडिया टीम ने 3-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में रेफरी की जिम्मेदारी फुटबॉल कोच राकेश पासवान और विनोद कुमार ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed