फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The in-laws beat the young man to death

Bahraich News: ससुराल वालों ने युवक को पीटकर मार डाला

Sat, 03 Jan 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 03 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The in-laws beat the young man to death
रुपईडीहा क्षेत्र के बनकुरी गांव में युवक की हत्या के बाद बिलखते परिजन।      -संवाद
बाबागंज। ग्राम बनकुरी में शुक्रवार को पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के ही एक युवक की लाठी-डंडों से पीटकर ससुराल के लोगों ने हत्या कर दी। घटना से पूरे गांव में दहशत और अफरातफरी का माहौल है। हत्या का कारण प्रेम विवाह का विरोध बताया जा रहा है।
विज्ञापन



बनकुरी गांव निवासी शादाब (20) पुत्र मुनव्वर अली ने करीब एक वर्ष पूर्व गांव के ही निवासी हबीब की पुत्री यासमीन से प्रेम विवाह किया था। बताया जाता है कि विवाह के बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से रिश्ते को स्वीकार कर लिया था और कुछ समय तक हालात सामान्य भी रहे, लेकिन अंदरूनी रंजिश और आपसी मनमुटाव पूरी तरह समाप्त नहीं हो पाया।
विज्ञापन




शुक्रवार दोपहर बाद शादाब खेत की ओर गया था। शाम को लौटते समय रास्ते में ससुराल पक्ष के कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि पुरानी बातों को लेकर पहले कहासुनी हुई, इसके बाद हमलावरों ने लाठी-डंडों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब तक लोग दौड़ते, शादाब गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुंप सिंह और रुपईडीहा थाने के प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। सीओ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।



प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत का कहना है कि प्रेम विवाह को लेकर हत्या का मामला लग रहा है। मृतक के पिता मुनव्वर की तहरीर पर हसीब समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।



शादी से नाखुश था यास्मीन का भाई
गांव निवासी शादाब और यास्मीन एक-दूसरे से प्रेम करते थे। करीब एक वर्ष पूर्व दोनों घर से चले गए थे। यास्मीन मुस्लिम समुदाय की जोगी बिरादरी से ताल्लुक रखती है, जबकि शादाब साईं बिरादरी का था। बाद में गांव के लोगों ने पंचायत कर दोनों परिवारों को शादी के लिए राजी कर लिया था। इसके बाद शादाब बरात लेकर यास्मीन के घर पहुंचा और धूमधाम से दोनों की शादी हुई।



शादी के बाद कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रूप से चलता रहा, लेकिन यास्मीन का भाई हसीब इस रिश्ते से सहमत नहीं था। शादाब के पिता मुनव्वर ने बताया कि हसीब आए दिन शादाब से विवाद करता रहता था। शुक्रवार शाम गांव के बाहर शादाब को अकेला पाकर हसीब ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed