फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The house arrest was done on the arrival of CM

सीएम के आगमन पर सपाईयों को किया गया हाउस अरेस्ट

Sun, 17 Oct 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
The house arrest was done on the arrival of CM
बहराइच में रविवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान घर में नजरबंध किये गए कैसरगंज के पूर्व वि? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की पूर्व संध्या पर शनिवार को पुलिस प्रशासन ने सपा के वरिष्ठ नेताओं समेत पार्टी के फ्रंटल संगठनों के नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। नेताओं के हाउस अरेस्ट पर गुस्साए सपाईयों ने सरकार पर उत्पीड़न का अरोप लगाते हुए कई स्थानों पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री का रविवार को जिले की मटेरा विधानसभा के बिसवरिया गांव के मैदान मेें करीब तीन बजे आने का कार्यक्रम था। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन सप्ताह भर पहले से मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में जुटा हुआ था। आगमन पर कोई चूक न हो इसके लिए प्रशासन ने जिले के राजनैतिक दलों के प्रमुख नेताओं को हाउस अरेस्ट करने की भी कार्ययोजना बनाई थी। इसी के तहत मुख्यमंत्री के आगमन की पूर्व संध्या पर शनिवार को पुलिस प्रशासन ने जिले के प्रमुख सपा नेताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

प्रशासन ने सपा के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव के आवास पर पंहुचकर उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली का विरोध जताते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया। सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव को हाउस अरेस्ट करने माधवरेती स्थित उनके आवास पर पंहुची पुलिस टीम और जिलाध्यक्ष के बीच नोंकझोंक हुई। लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी महंगाई, जिले मेें हो रहे भ्रष्टाचार आदि को लेकर ज्ञापन देना चाहते थे। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री के इशारे पर स्थानीय प्रशासन द्वारा सपा कार्यकर्ताओं की आवाज दबाने के लिए उनका उत्पीड़न का कार्य किया गया है। सपा नेता विकास दीप वर्मा ने कहा कि सरकार स्वतंत्रता के अधिकार को छीन रही है। पुलिस टीम ने सपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफरउल्ला खां बंटी, जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान, पूर्व विधायक रामतेज वर्मा, जिपं सदस्य सुंदरलाल बाजपेई, जिला उपाध्यक्ष देवेश मिश्रा, शहिस्ता परवीन समेत कई को भी हाउस अरेस्ट किया।
विज्ञापन

सपाइयों ने फूंका सीएम का पुतला
सपा नेताओं के हाउस अरेस्ट की सूचना पाकर रविवार को गुस्साए सपाईयों ने विधानसभा कैसरगंज के यादवपुरी चौराहे पर लोहिया वाहिनी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष निरंकार सिंह की अगुवाई में मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर अमरदीप यादव, जितेंद्र वर्मा, रजितराम, ललित यादव आदि मौजूद रहे। महसी मेें भी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष महबूब अली, सदर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष सुनील यादव, पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष शिवशंकर प्रजापति व मटेरा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष धनीराम की अगुवाई में सपाईयों ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर जिला प्रवक्ता लोहिया वाहिनी विनोद यादव, मुलायम सिंह यदुवंश, अर्जुन गुप्ता, कुलदीप यादव, मोहित, अमन, प्रदीप, बाबू खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष भी हुए हाउस अरेस्ट
मुख्यमंत्री के जनपद आगमन से पूर्व रविवार की भोर मेें ही पुलिस की टीम ने कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष जेपी मिश्रा के आवास पर पंहुचकर उनको हाउस अरेस्ट किया। हाउस अरेस्ट होने पर पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतारू हैं। भाजपा के मुख्यमंत्री कांग्रेस से डरे सहमे हुए हैं। इसीलिए वह अनावश्यक रूप से कांग्रेसजनों पर दबाव बनाते हुए उनको हाउस अरेस्ट कराकर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश सरकार की पुलिस से डरने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed