{"_id":"6769b05d3b41d0e4850be774","slug":"the-groom-returned-the-girl-got-married-to-another-boy-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-124424-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: लौटा दूल्हा, दूसरे लड़के से हुआ युवती का निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: लौटा दूल्हा, दूसरे लड़के से हुआ युवती का निकाह
Tue, 24 Dec 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच )। स्थानीय थाना के एक गांव में रविवार को निकाह से पहले दूल्हा बुलेट बाइक की मांग पर अड़ गया और शादी करने से इन्कार कर दिया। दोनों पक्ष थाना पहुंचे, जहां वर पक्ष की तरफ से सामान की वापसी और रुपये देने की बात के बाद समझौता हो गया। देर रात युवती की दूसरे लड़के से शादी हो गई।
एक गांव में रविवार को निकाह होना था, जिसमें वधू पक्ष की ओर से सारी तैयारियां हो चुकी थीं। टेंट, खाना, कुर्सियां सजने के साथ ही निकाह की रस्में शुरू हो गईं। इसी दौरान निकाह से पहले दूल्हे ने बाइक की मांग कर शादी करने से इन्कार कर दिया। दोनों पक्ष थाना पहुंचे, जहां पांच घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। लड़की पक्ष ने दहेज लोभियों के घर बेटी की शादी करने से साफ इन्कार करते हुए शादी व दहेज में हुए खर्चे की भरपाई की मांग की।
दूल्हे के पक्ष ने एक लाख 25 हजार रुपये व दहेज का सामान वापस करने पर हामी भरी। तब जाकर मामला रफा-दफा हुआ और बिना पुलिस की कार्रवाई के दोनों पक्ष थाने से रवाना हुए। इसके बाद देर रात युवती की क्षेत्र निवासी दूसरे लड़के से उसी मंडप में शादी करा दी गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया और वधू पक्ष ने बेटी की शादी दूसरे लड़के से कर दी है।