{"_id":"655904a8bf1bf567c10c2b33","slug":"the-girls-condition-is-critical-the-criminals-are-away-from-her-bahraich-news-c-98-1-slko1011-6282-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: युवती की हालत नाजुक, दरिंदे पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: युवती की हालत नाजुक, दरिंदे पकड़ से दूर
Sun, 19 Nov 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। जरवलरोड थाना क्षेत्र निवासी युवती के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है लेकिन असल दरिंदे पकड़ से दूर हैं। इसी के आधार पर पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर वारदात की कड़ी से कड़ी जोड़ने की कवायद जारी है। उधर पीड़ित युवती की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है।
जरवलरोड थाना क्षेत्र निवासी एक युवती से ई-रिक्शा चालक और सहयोगी ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी थीं। युवती की हालत गंभीर होने पर अपराधी उसे रोडवेज बस अड्डे के पास छोड़ कर फरार हो गए थे। युवती किसी तरह मेडिकल कॉलेज पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई थी।
वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। डीआईजी एपी सिंह भी मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने जल्द खुलासे का आदेश दिया था। घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस पीड़िता के बयान के आधार पर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक अब तक पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। सभी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। संदिग्धों के पास से कुछ आवश्यक जानकारी भी निकल कर सामने आई है। साथ ही पुलिस सर्विलांस व सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी जानकारी इकट्टा कर रही है। 0
विज्ञापन
घटना से पूर्व लखनऊ व महदेवा भी गई थी पीड़िता
पुलिस की छह टीमें वारदात के हर पहलू को खंगाल रही हैं। पुलिस के एक सूत्र के मुताबिक प्रकरण में सर्विलांस व सीसीटीवी कैमरे की मदद से कई तथ्य सामने आए हैं। घटना वाले दिन युवती लखनऊ भी गई थी। यही नहीं लखनऊ से लौटने के बाद वह महादेवा मंदिर और एक ढाबे भी गई थी।
यहां उसने किसी के मोबाइल से अपने परिचित को फोन व मैसेज भी किया। कैसरगंज में युवती ने खरीदारी भी की थी। इसके बाद वह बहराइच कैसे पहुंची और उसके साथ घटना को अंजाम कैसे दिया गया, इन सब की जानकारी जुटाई जा रही है।
लापता है एक और युवती, अनहोनी की आशंका
कोतवाली नगर क्षेत्र से बीते 11 नवंबर को एक मोहल्ला निवासी युवती लापता हो गई थी। परिजन लगातार युवती की फोटो लेकर शहर भर में उसकी तलाश कर रहे हैं। परिजनों ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर भी युवती के तलाश की गुहार लगाई है। लेकिन आठ दिन बीतने के बाद भी अभी युवती का कोई सुराग नहीं लगा है। परिवारवाले अब किसी अनहोनी को लेकर आशंकित हैं।
प्रकरण में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और सर्विलांस टीम भी एक्टिव है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
प्रशांत वर्मा, एसपी