फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The forest department team was surrounded by a herd of elephants

Bahraich News: वन विभाग की टीम को हाथियों के झुंड ने घेरा

Thu, 28 Aug 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 28 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The forest department team was surrounded by a herd of elephants
बिछिया। भवानीपुर गांव में मंगलवार देर रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। फसलों को रौंदने के बाद झुंड ने वन विभाग की टीम को भी घेर लिया। हालात बिगड़ते देख टीम को जान बचाकर पीछे हटना पड़ा। बुधवार सुबह गांव पहुंची टीम ने हाथियों से बचने के तरीके ग्रामीणों को सिखाए।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे हाथियों का झुंड गांव में घुस आया। सबसे पहले किसान ब्रह्मा के धान के खेत को झुंड ने रौंद दिया। हाथियों की चिंघाड़ सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए और बाइक की आवाज व एक्सीलेटर का जोर लगाकर हाथियों को भगाने की कोशिश की।
विज्ञापन


इसी बीच गजमित्र अजय यादव भी पहुंचे और मेगाफोन से झुंड को हटाने का प्रयास किया, लेकिन हाथी आगे बढ़ते हुए विष्णु के हल्दी के खेत में घुस गए। सूचना पर डिप्टी रेंजर मयंक पांडेय टीम के साथ भवानीपुर पहुंचे, लेकिन गुदगुदी के पेड़ के पास हाथियों ने वन विभाग की गाड़ी को घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा को देखते हुए टीम को दबे पांव लौटना पड़ा। बुधवार सुबह वन विभाग की टीम फिर गांव पहुंची और गजमित्रों के साथ ग्रामीणों को हाथियों से निपटने के उपाय बताए। हाथी विशेषज्ञ अभिषेक ने कहा कि भवानीपुर में ग्रामीणों को चिली डंग केक मशीन दी गई है, जिससे गोबर के कंडे में सूखी मिर्च डालकर धुआं किया जा सकता है। यह तरीका हाथियों को भगाने में बेहद कारगर साबित होता है।


गांव में हाथियों के आतंक से दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि फसलों की तबाही से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है। वहीं वन विभाग ने दावा किया कि गजमित्र लगातार अलर्ट पर हैं और झुंड पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed