फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The flag waved gracefully, echoing national anthem

शान से लहराया तिरंगा, गूंजा जन-गण-मन

Sun, 16 Aug 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
The flag waved gracefully, echoing national anthem
बहराइच। हाथों में तिरंगा, जगह-जगह गूंजते देशभक्ति के गीत व आजादी के जश्न में डूबे लोग। कुछ ऐसा ही नजारा शनिवार को जिले में नजर आया। स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को सरकारी और निजी कार्यालयों के साथ स्कूल व कॉलेजों में शान के साथ तिरंगा फहराया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण के बाद प्रभारी जिलाधिकारी ने आजादी के परवानों की शहादत को नमन किया। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक लोग देशभक्ति के जश्र में डूबे रहे। कोरोना प्रोटोकाल के चलते स्कूल, कॉलेजों व कलेक्ट्रेट में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जा सका। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रभारी जिलाधिकारी कविता मीणा ने परंपरागत तरीके से ध्वजारोहण किया। इस मौके पर परिसर में स्थित सेनानियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। राष्ट्र के विकास का संकल्प दिलाया गया। प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि अमर सेनानियों के बलिदान के नतीजे में हमें यह आजादी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारा नैतिक दायित्व है कि हम अमर बलिदानियों के सपनों के भारत निर्माण में शत-प्रतिशत सहयोग प्रदान करें। राष्ट्रीय एकता, अखंडता, पंथनिरपेक्षता, सामाजिक समरसता, सामाजिक न्याय व सांप्रदायिक सौहार्द की भावना को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में किया गया हमारा हर प्रयास उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। एसपी विपिन मिश्रा ने पुलिस लाइंस के मैदान पर ध्वजारोहण किया।
सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह व मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य अनिल के साहनी ने ध्वजारोहण किया। डीआईओएस कार्यालय में डीआईओएस राजेंद्र पांडेय की अगुवाई में ध्वजारोहण हुआ। जिले के सभी विद्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया। महिला पीजी कॉलेज में प्राचार्या डॉ. अंजलि अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। कलेक्ट्रेट से एनसीसी कैडेट्स ने प्रभात फेरी निकाली।
सेनानी भवन में सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया गया। अगैया में स्थित एसएसबी कार्यालय में कमांडेंट उदय प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। राम जनजागृति स्कूल व केएल मेमोरियल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मदरसा गौसिया मिहीपुरवा में दरगाह लक्कड़ शाह कमेटी के सदर रईस अहमद व प्राचार्य इसरार अहमद से संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।
रिसिया के नगर पंचायत कार्यालय, सरस्वती इंटर कॉलेज में प्राचार्या मधू चौधरी, ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बीईओ सत्यदेव, ब्लॉक कार्यालय पर बीडीओ रवि शंकर प्रधान, गैडा सिंहपुरवा जूनियर विद्यालय में प्रधानाध्यापक सतेंद्र पाठक, शिक्षिका रूचि शर्मा, लखैया जदीद विद्यालय में नूर मोहम्मद, आर्यावर्त बैंक शाखा में प्रबंधक ने ध्वजारोहण किया।
रूपईडीहा में एसएसबी 42वीं वाहिनी के रूपईडीहा सीमा चौकी पर एलके गरवा, प्रॉमिसी लैंड पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रबंधक एएस स्टैनली, सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में प्रबंधक डॉ. उमाशंकर वैश्य ने ध्वजारोहण किया। बौंडी में परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों ने बाढ़ का पानी होने के कारण तटबंध पर ध्वजारोहण किया। कैसरगंज तहसील में एसडीएम महेश कुमार व कंचन कांवेंट स्कूल में प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया।
सपा कार्यालय पर भी हुआ ध्वजारोहण
सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने ध्वजारोहण किया। गोष्ठी में पूर्व विधायक यासर शाह ने कहा कि भारत मां को गुलामी से मुक्ति दिलाने में देश के तमाम सपूतों ने अपनी शहादत दी है। इस मौके पर पूर्व विधायक केके ओझा, जिला उपाध्यक्ष जफर उल्ला बंटी, लक्ष्मीनारायन निषाद, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, आबाद अहमद, संत कुमार पासी, निशा शर्मा, नंदेश्वरनद यादव, राजे मिर्जा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
तिरंगे के रंग में सजा खाटू श्याम का दरबार
नानपारा के स्टेशन रोड पर स्थित श्री श्याम प्रभु व दादी राणी सती मंदिर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खाटू श्याम के दरबार को तिरंगे के रंग में फूल से सजाया गया। अलौकिक झांकी से परिसर को सुंदर बनाया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप टेकड़ीवाल, पुलकित अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, सुरेश गोयल, राजेंद्र मनिरामका, आनंद पोद्दार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

कांग्रेस ने निकाली रैली
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी की ओर से रैली निकाली गई। रैली में सोशल डिस्टेसिेंग की जमकर अनदेखी की गई। कई बड़े नेताओं के शामिल होने के बाद भी सामाजिक दूरी का कोई पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed