{"_id":"66dcc55812809cb75a02c2e4","slug":"the-first-chief-minister-model-and-abhyudaya-composite-school-will-open-in-the-district-bahraich-news-c-98-1-bhr1001-119675-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: जिले में खुलेगा पहला मुख्यमंत्री मॉडल व अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: जिले में खुलेगा पहला मुख्यमंत्री मॉडल व अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय
Sun, 08 Sep 2024 02:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। गरीब बच्चों को भी प्राइवेट स्कूलों जैसी शिक्षा निशुल्क देने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि हाई-क्वालिटी एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान देते हुए प्रत्येक जिले में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनाया जाए।
पहले चरण में प्रदेश के 57 जिलों को चिह्नित किया गया है जिसमें बहराइच भी शामिल है। जिले में पहला मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय व मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय खोलने के लिए बीएसए ने बेड़नापुर व पयागपुर में भूमि चिह्नित कर विद्यालय बनाने का प्रस्ताव भेज दिया है। अनुमति व बजट मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ ही बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तेजवापुर ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेड़नापुर में खाली पड़ी जमीन पर जिले में पहला मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय व पयागपुर में मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय खोला जाएगा।
विज्ञापन
बेड़नापुर में बच्चों को प्री प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक की शिक्षा दी जाएगी जबकि पयागपुर में प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा आठ तक के बच्चों को शिक्षा मिलेगी। जिला समन्वयक निर्माण राकेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में प्री नर्सरी से लेकर इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं चलेंगी।
खेल का मैदान और ओपन जिम के साथ मल्टीपल एक्टिविटी हाॅल भी होगा। सोलर पैनल, वर्षा जल संचयन इकाई स्थापित की जाएगी। वाॅटर प्लांट, मिड डे मील किचन, डायनिंग हाल, वाशिंग एरिया, हैंड वाशिंग यूनिट की व्यवस्था भी होगी।
बनाए जाएंगे शैक्षणिक ब्लॉक
उन्होंने बताया कि पूर्व प्राथमिक, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के लिए अलग-अलग शैक्षणिक ब्लॉक बनाए जाएंगे। स्मार्ट क्लास के अलावा रोबोटिक्स, मशीन लर्निंग सेंटर के साथ मॉड्यूलर लैब आदि की सुविधा होगी। कक्षा एक से कक्षा आठ तक कंपोजिट विज्ञान व गणित लैब व कक्षा नौ से इंटरमीडिएट तक रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान की मॉड्यूलर लैब, कंप्यूटर लैब, लैंग्वेज लैब, स्किल लैब और खेल की भी पर्याप्त सुविधाएं होंगी। यहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति-वर्ष 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों के समग्र विकास पर फोकस किया जाएगा।
निजी स्कूलों से बेहतर होंगी सुविधाएं
इन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा प्रदान की जाएगी। यही नहीं आधुनिक कंप्यूटर ज्ञान के साथ स्क्रीन पर शिक्षण कार्य करने की भी सुविधा मिलेगी। शिक्षा के साथ संचालित अन्य गतिविधियों से उनके शारीरिक विकास में भी मदद मिलेगी। पेयजल, शौचालय, चारदीवारी व रसोईघर आदि की बेहतर व्यवस्था भी होगी।
बेड़नापुर व पयागपुर में चिह्नित की गई भूमि
बेहतर शिक्षा के साथ ही बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तेजवापुर ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेड़नापुर में खाली पड़ी जमीन पर मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय व पयागपुर में मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय खोला जाएगा। वहां प्री प्राइमरी से इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इसके लिए भूमि चिह्नित कर शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
-आशीष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी