{"_id":"6800013420ccae80b60cc4aa","slug":"the-fear-of-the-unknown-animal-continues-the-forest-department-installed-a-thermo-sensor-camera-bahraich-news-c-98-1-slko1011-129128-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अज्ञात जानवर की दहशत बरकरार, वन विभाग ने लगाया थर्मो सेंसर कैमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अज्ञात जानवर की दहशत बरकरार, वन विभाग ने लगाया थर्मो सेंसर कैमरा
Thu, 17 Apr 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
महसी के सिसैया चूड़ामणि में लगाया जा रहा कैमरा।
महसी (बहराइच)। ग्राम पंचायत सिसैया चूड़ामणि व उसके आसपास व्याप्त हिंसक जानवर की दहशत के बीच वन विभाग ने गांव में पांच जगह थर्मो सेंसर कैमरे लगाए हैं। साथ ही वन टीम सिसैया चूड़ामणि, बग्गर व उसके आसपास गस्त कर रही है। लेकिन तीन दिन बाद भी वन विभाग बालक को मौत के घाट उतारने वाले जानवर का पता नहीं लगा सका है। इससे आसपास दहशत का माहौल है।
सिसैया चूड़ामणि के मजरा बग्गर निवासी घनश्याम (08) रविवार की रात मां के साथ सो रहा था। इस दौरान सुबह लगभग तीन बजे उसे अज्ञात जानवर उठा ले गया था और मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद से ग्रामीण भेड़िये के हमले को लेकर दहशत में हैं और भेड़िया देखे जाने का दावा कर रहे हैं। हालांकि वन विभाग ने भेड़िये के हमले से इन्कार किया है। बालक की मौत के बाद से सिसैया, बग्गर, कोलैला, ननकार, औराही सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण खुले में लेटने से बच रहे हैं और बच्चोंं को शाम के समय घर से बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है। बग्गर गांव निवासी रामलाल, जगन्नाथ आदि ने बताया कि सभी में भेड़िये की दहशत है।
वन्य जीव प्रभावित क्षेत्र में पांच थर्मो सेंसर कैमरे लगाए गए हैं। ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। हिंसक जानवर को पकड़ने के सभी उपाय किए जा रहे हैं। -मोहम्मद शाकिब, वन क्षेत्राधिकारी महसी