{"_id":"64ac3be0c55ca0254600a83a","slug":"the-fear-of-the-rise-of-saryu-started-to-haunt-bahraich-news-c-98-1-slko1013-113-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सरयू के उफनाने का सताने लगा डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सरयू के उफनाने का सताने लगा डर
Mon, 10 Jul 2023 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 10 Jul 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश से सरयू नदी में हर दिन भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। सोमवार को एक लाख 61 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे ग्रामीणों को सरयू के उफनाने का डर सताने लगा है।
नेपाल में पहाड़ी इलाकों में हो रही झमाझम बारिश से नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। महसी तहसील क्षेत्र के निचले इलाकों में बसे दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को बाढ़ का भय सताने लगा है। सोमवार को शारदा बैराज से 68145, गिरिजा बैराज से 91466, सरयू बैराज से 1942 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है।
सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के सहायक अभियंता बीबी पाल ने बताया कि सोमवार को तीनों बैराजों से 161553 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर 104.0826 मीटर मापा गया है, जो खतरे के निशान से दो मीटर नीचे बह रहा है। जिस तरह से नदी में पानी बढ़ रहा है, उससे बाढ़ की आशंका जताई जा रही है।