फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The father's shadow has gone away from the heads of five children, old Budhna has become helpless

Bahraich News: पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, बूढ़ी बुधना हुईं बेसहारा

Tue, 22 Apr 2025 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The father's shadow has gone away from the heads of five children, old Budhna has become helpless
कैसरगंज (बहराइच)। बच्चों की बेहतर परवरिश व बूढ़ी मां की उचित देखभाल के लिए लखनऊ मजदूरी करने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या की सूचना से परिवार में मातम छा गया। मासूम बच्चों व बूढ़ी मां का करुण क्रंदन सुनकर हर किसी का कलेजा कांप गया। इस घटना से पांच बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया और 70 वर्षीय बूढ़ी मां का सहारा छिन गया।
विज्ञापन

कैसरगंज क्षेत्र के करसहनपुरवा निवासी रामसंवारे (40) पर पांच बच्चों सर्वेश (13), लवकुश (12), प्रियंका (10), आशीष (8), अंशिका (5) के साथ-साथ 70 वर्षीय मां बुधना के भरण पोषण की जिम्मेदारी थी। इन जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए रामसंवारे प्रदेश की राजधानी लखनऊ गए और वहां पेंटिंग का कार्य शुरू किया। इसके बाद परिवार की माली हालत ठीक होने लगी थी। लेकिन हंसते खेलते परिवार को किसी की नजर लग गई। शनिवार शाम लगभग सात बजे पत्नी वंदना ने फोन पर बात की तो सबकुछ ठीक था। रविवार की सुबह गांव के युवक राजू का फोन आया और रामसंवारे की मौत की सूचना से पूरे परिवार की खुशियां लुट गईं। सूचना पाकर वंदना परिजनोंं के साथ लखनऊ पहुंचीं और उन्हें वहां पति रामसंवारे के हत्या की जानकारी हुई। इसके बाद पूरे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed