Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The entire village wept as three funeral pyres were lit.

Bahraich News: तीन चिताएं जलीं तो रो पड़ा पूरा गांव

Wed, 18 Nov 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 18 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
The entire village wept as three funeral pyres were lit.
चित्तौरा। बहराइच-नानपारा मार्ग पर बेगमपुर के पास सोमवार को हुए हादसे ने रिसिया जमाल टेपरा गांव निवासी तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में जान गंवाने वाले मामा रामू, दो भांजे रमेश और रामकिशोर का मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। गांव के बाहर बाग में तीनों की चिताएं एक साथ जलीं तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन



सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के बाद बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई थी। पंचनामा की कार्रवाई में देरी के कारण सोमवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। तीनों के घरों में शव पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। मां और अन्य परिजन शवों से लिपटकर बिलखने लगे। हादसे की खबर सुनकर गांव के लोग भी शोक जताने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन



औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शाम करीब चार बजे तीनों शव गांव के बाहर बाग में ले जाए गए। वहां परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। एक साथ तीन चिताएं जलती देख वहां मौजूद लोग अपने आंसू नहीं रोक सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



रामकिशोर की शादी तय थी, आज खरीदने जाना था कपड़ा
रामकिशोर का शव घर पहुंचते ही मां जयंती बेसुध हो गईं। वह बार-बार बेटे को याद कर बिलखती रहीं। परिजनों के मुताबिक, रामकिशोर की शादी अदलापुरा गांव में तय हुई थी। मंगलवार को ही शादी के लिए कपड़े और अन्य सामान खरीदने जाना था, लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। जिस घर में शादी की तैयारियां होनी थीं, वहां अब मातम पसरा है।

-
अब कौन पूछेगा हालचाल, कहकर बिलख पड़ीं ज्ञान देवी
रामू चेन्नई की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। उसके बड़े भाई नरेश और रमेश शादी के बाद बंटवारा कर अलग रहते हैं। मां ज्ञान देवी रामू के साथ रहती थीं। वही उनकी देखभाल करता था। मंगलवार शाम बेटे का शव घर पहुंचा तो ज्ञान देवी उससे लिपटकर बिलख पड़ीं। वह बार-बार यही कह रही थीं कि अब उनका हालचाल कौन पूछेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed