फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The dream of ring road will come true, a proposal of 250 crores has been sent

Bahraich News: रिंग रोड का सपना होगा साकार, भेजा गया 250 करोड़ का प्रस्ताव

Thu, 18 Jul 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 18 Jul 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
The dream of ring road will come true, a proposal of 250 crores has been sent
लखनऊ रोड से गोंडा -बलरामपुर मार्ग को जोड़ते हुए बनेगा 15 किमी बाईपास
विज्ञापन

शासन की मुहर लगते ही तेजी से शुरु होगा कार्य


बहराइच। सालों से रिंग रोड का सपना संजोकर पर बैठे शहर वासियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही उनका रिंगरोड का सपना हकीकत में बदल सकता है। लोक निर्माण विभाग ने लखनऊ-बहराइच मार्ग से होते हुए गोंडा व बलरामपुर मार्ग को जोड़ते हुए बाईपास निर्माण की योजना बनाई है। विभाग ने 15 किलोमीटर लंबे इस बाईपास का सर्वे कर 250 करोड़ की कार्ययोजना शासन को भेजी है। शासन से मुहर लगते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

जिले में वाहनों का दबाव अधिक होने के चलते दिन भर जाम की स्थिति देखने को मिलती है। जिसका सबसे ज्यादा खामियाजा राजधानी लखनऊ से गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती समेत अन्य बाहरी जिलों को जाने वाले वाहनों को उठाना पड़ता है। वहीं बाहर वाहनों के दबाव के चलते शहर वासियों को भी मुसीबत झेलनी पड़ती है। जिससे निजात के लिए बीते कई सालों से जिलेवासी शासन-प्रशासन ने रिंग रोड निर्माण की मांग कर रहे थे। लोगाें की इस मांग पर जल्द ही शासन की मुहर लग सकती है।
विज्ञापन

लोक निर्माण कार्यालय के अनुसार बहराइच-लखनऊ राजमार्ग को शहर की सीमा से बाहर टिकोरा मोड़ के पास से होते हुए बहराइच- गोंडा मार्ग से जोड़ा जाएगा। साथ ही इसका विस्तार बहराइच-बलरामपुर मार्ग तक किया जाएगा। विभाग के मुताबिक 15 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 250 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिसके अनुमोदन के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर शासन को भेज दिया गया है। शासन की ओर से कार्ययोजना पर मुहर लगते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



महाराजा सुहेलदेव पर्यटन स्थल से सीधे जुड़ेंगे लोग
बाईपास का निर्माण महाराजा सुहेलदेव पर्यटन स्थल को ध्यान में रखकर किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग कार्यालय के मुताबिक बाईपास को चित्तौरा स्थित महाराजा सुहेलदेव पर्यटन स्थल के पास से गुजारा जाएगा। ताकि राजधानी समेत बाहरी जिलों से आने वाले पर्यटकों को कोई असुविधा न हो और वह बिना रुकावट फर्राटेदार सड़क से होते हुए सीधे पर्यटन स्थल पहुंचे और उसका लुत्फ उठाएं।


मालवाहक वाहनोंं को होगा सीधा फायदा
रिंग रोड निर्माण से जहां एक ओर जिले के लोगों को जाम से निजात मिलेगी तो वहीं इसका सीधा फायदा दूसरे राज्यों व जिलों से आने वाले भारी वाहनों को होगा। वाहन चालकों को नो इंट्री के चलते रुकना नहीं पड़ेगा और न ही लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। बताते चलें कि गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, देवरिया, आदि स्थानों से आने वाले मालवाहक वाहनों को शहर की सीमा पर रुकना पड़ता है और रात 9 बजे नो एंट्री खत्म होने पर ही वह अपने गंतव्य को रवाना होते हैं। वहीं जो वाहन चालक रुकना नहीं चाहते हैं, उन्हें आसाम रोड होते हुए रिसिया मोड़ और फिर वापस बहराइच आकर नानपारा बाईपास रोड से जाना पड़ता है। जिसमें वाहन चालकों को लगभग 40 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।



बेहतर होगी यातायात व्यवस्था
शहर में जाम की समस्या दूर करने व बेहतर आवागमन के लिए रिंग रोड बनाने की प्रक्रिया चल रही है। यह काम होने से यातायात व्यवस्था भी बेहतर बन सकेगी। -मोनिका रानी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed