फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The dragon swallowed the jackal alive, ran the woman

सियार को जिंदा निगल गया अजगर, महिला को दौड़ाया

Tue, 11 Aug 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
The dragon swallowed the jackal alive, ran the woman
महसी (बहराइच)। इटहा गांव निवासी एक महिला मंगलवार को मक्के की फसल की निराई करने के लिए गयी। खेत में मौजूद अजगर ने सियार को जिंदा निगल लिया। इसके बाद पहुंची महिला को दौड़ाया। महिला चिल्लाते हुए भाग निकली। सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया है।
विज्ञापन

बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज अंतर्गत इटहा गांव निवासी सावित्री देवी पत्नी रामअधीन के खेत में मक्के की फसल लगी हुई है। सुबह लगभग 11 बजे सावित्री देवी मक्के की फसल की निराई करने के लिए खेत पहुंची। वहां अजगर ने सियार को जिंदा निगल लिया। इसके बाद महिला की तरफ अजगर दौड़ा।
विज्ञापन

महिला जान बचाते हुए भागी और शोर मचाया। आसपास के ग्रामीण खेत पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सूचना नानपारा रेंज कार्यालय पर दी। वन क्षेत्राधिकारी राशिद जमील ने वन दरोगा प्रशिक्षण वर्मा की अगुवाई में टीम भेजे। टीम ने अजगर को रेस्क्यू किया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अजगर की लंबाई 12 फीट 6 इंच थी। उसका वजन 42 किलो था। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि अजगर को रेस्क्यू कर उसे अब्दुल्लागंज के घने जंगलों में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकार के दौरान मुंह बड़ा कर लेता है अजगर
डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि शिकार से पूर्व अजगर का मुंह छोटा दिखाई देता है। लेकिन शिकार के दौरान उसका मुंह काफी बड़ा हो जाता है। अजगर बकरी, सियार के साथ हिरन जैसे बड़े जानवर को जिंदा निगल जाता है। पेट में जाते ही मवेशी भोजन के रूप में गल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed