फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The danger loomed over the spur made of one and a half crores

डेढ़ करोड़ से बने स्पर पर मंडराया खतरा

Thu, 16 Sep 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
The danger loomed over the spur made of one and a half crores
महसी में स्पर के कटान को रोकने के लिए चल रहा कार्य। - फोटो : BAHRAICH
महसी (बहराइच)। बेलहा-बेहरौली तटबंध पर तीन माह पूर्व डेढ़ करोड़ की लागत से स्पर का मरम्मतीकरण किया गया था। लेकिन बाढ़खंड की लापरवाही से स्पर कटान में समाहित होने लगा है। कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग के कर्मचारी पेड़ की डाल, झाड़ झंखाड़ व भिलोर के पेड़ डालकर मरम्मत में लगे हुए हैं। सिंचाई महकमे और ठेकेदारों की बंदरबांट की भेंट रकम चढ़ गई है और महकमा लकीर पीटने का काम करता दिख रहा है।
विज्ञापन

महसी तहसील में बेलहा-बेहरौली तटबंध स्थित है। इस तटबंध से लाखों की आबादी को बाढ़ से सुरक्षा दी जाती है। तटबंध से लगे स्पर नंबर आठ की मरम्मत तीन माह पूर्व एक करोड़ 49 लाख रुपये से की गई थी। लेकिन स्पर मरम्मत में अनियमितता बरती गई। जिसके तहत स्पर के किलोमीटर संख्या 55.700 कटान की जद में आ गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक विभागीय व कार्यदायी संस्था की मिलीभगत से कार्य कागजों पर होकर सिमट गया। अब सरयू नदी की धारा स्पर को अपने आगोश में लेने के लिए तत्पर दिख रही है। स्पर और नदी के बीच की दूरी मात्र दो मीटर बची हुई है। जो किसी भी समय स्पर को निगल सकती है। कटान को देखते हुए जहां बौंडी, सिलौटा, जोगापुरवा, पंडितपुरवा समेत पांच गांवों के लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों के मुताबिक यदि स्पर कट जाएगा तो लगभग 15 हजार की आबादी प्रभावित होगी। लेकिन कटान से स्पर को बचाने के लिए बाढ़ के कर्मचारी व अधिकारी बोरियों में मिट्टी, झाड़-झंखाड़ व डाली के द्वारा कटान से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। विभाग द्वारा बबूल, यूकेलिप्टस आदि के पेड़ों की डाल व झाड़ियों को नदी के किनारे फेंककर बचाने की जद्दोजहद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बराबर रख रहे नजर
नदी लगातार कटान कर रही थी। गुरुवार को कटान नहीं हुई है। स्पर पर नजर बराबर रखी जा रही है। उसे बचाने का प्रयास जारी है। -बीडी पाल, सहायक अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed