फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The current landed in an iron door, innocent died

लोहे के दरवाजे में उतरा करंट, मासूम की मौत

Tue, 12 Nov 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
The current landed in an iron door, innocent died
बौंडी (बहराइच)। थाना क्षेत्र के खैरा बाजार निवासी एक मासूम सोमवार देर शाम घर में खेल रहा था। इसी दौरान वह लोहे के दरवाजे के पास चला गया। दरवाजे में करंट प्रवाहित हो रहा था। बच्चे ने दरवाजा पकड़ लिया, जिससे करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान बच्चे को छुड़ाने पहुंची मां भी गंभीर रूप से झुलस गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बौंडी थाना अंतर्गत खैरा बाजार निवासी नीरज जायसवाल का पुत्र सूरज (3) सोमवार देर शाम घर में खेल रहा था। इसी दौरान खेलते समय वह मुख्य द्वार के दरवाजे पर चला गया। लोहे के दरवाजे में करंट उतर रहा था। मासूम नेे दरवाजे को पकड़ लिया। जिससे वह करंट की चपेट में आकर चिल्लाने लगा। मौके पर ही मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन

बच्चे की आवाज सुनकर बचाने दौड़ी मां सुनीता (32) भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होेंने फखरपुर विद्युत उपकेंद्र में फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को गंभीर हालत में सीएचसी खैरा बाजार पहुंचाया गया। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है। चिकित्सक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि महिला की हालत गंभीर बनी हुई हैं। वहीं, मासूम के शव को परिवारीजनों ने दफना दिया है। पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed