फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The crisis of 272 appointments of the Department of Basic Education

बेसिक शिक्षा विभाग की 272 नियुक्तियों पर संकट

Sun, 26 Mar 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sun, 26 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
The crisis of 272 appointments of the Department of Basic Education
शिक्षकों ने डीआईओएस को घेरा - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में भाजपा सरकार का गठन होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में नई नियुक्तियों पर रोक लगा दी गई है। इस आशय का फरमान शनिवार को मिलने के बाद विभाग ने भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी है। इसके चलते जिले के 272 शिक्षकों की नियुक्तियों पर संकट मंडरा रहा है। 
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में उर्दू और बीटीसी तथा टीईटी योग्यताधारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही थी। सहायक अध्यापक के 251 और उर्दू शिक्षकों के 28 पदों पर भर्ती के लिए बीते सप्ताह काउंसलिंग कराई गई थी। अभी इन सभी को नियुक्ति पत्र जारी नहीं हो सका था। प्रदेश में भाजपा की सरकार का गठन होने के बाद भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने के लिए शासन ने सभी भर्तियों को रोकने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को शासन का यह फरमान जिले में पहुंचा। जिसके चलते जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमरकांत सिंह ने आनन-फानन में सहायक शिक्षक और उर्दू शिक्षकों की चल रही भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के संयुक्त सचिव अशोक गुप्ता का निर्देश मिलने के बाद प्रक्रिया स्थगित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। शासन को इस मामले में अवगत करा दिया गया है। नया आदेश मिलने पर उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। शासन की इस कार्रवाई के चलते काउंसलिंग करा चुके आवेदकों में उहापोह की स्थिति उत्पन्न हो गई है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed