{"_id":"655a4c4b239752fe9103fcd6","slug":"the-criminals-are-still-away-from-being-caught-many-suspects-have-been-picked-up-bahraich-news-c-98-1-slko1011-6372-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दरिंदे अब भी गिरफ्त से दूर, कई संदिग्ध उठाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दरिंदे अब भी गिरफ्त से दूर, कई संदिग्ध उठाए गए
Sun, 19 Nov 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। जरवलरोड थाना क्षेत्र निवासी युवती का अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस अब भी खाली हाथ है। युवती मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। पुलिस सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद से संदिग्धों को पकड़ कर पूछताछ में जुटी है। पुलिस टीम ने लखनऊ, बाराबंकी, कैसरगंज, जरवलरोड आदि जगहों के सीसीटीवी भी खंगाले हैं। 100 से अधिक मोबाइलों को चिह्नित कर जांच कर रही है।
जरवलरोड निवासी एक युवती घर के लिए निकली थी। उसके बाद उसका अपहरण हो गया था। चार से पांच घंटे तक उसके साथ दरिंदगी हुई। युवती के निजी अंगों से भारी रक्तस्त्राव देख दरिंदे उसे रोडवेज पर छोड़ कर फरार हो गए थे। इसके बाद से युवती का इलाज जारी है। अब युवती की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
घटना के चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक दुष्कर्मियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की आठ टीमें बहराइच शहर से लेकर लखनऊ तक जांच कर रही हैं। एक दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बावजूद इसके अब भी वास्तविक अपराधी खुली हवा में घूम रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस की टीमें लगभग अपराधियों तक पहुंच गई हैं। वास्तविक अपराधी को चिह्नित कर लिया गया है। बस एक से दो दिन में घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
- कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एसपी सिटी