{"_id":"45a7e56e54a602f29a75c61b986b86e4","slug":"the-couple-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती ने फांसी लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती ने फांसी लगा दी जान
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 13 Sep 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुड़ावनपुरवा गांव निवासी एक युवक ने धान के खेत की सिंचाई करवाई थी। पंपिंग सेट का किराया देना था। इसके लिए पत्नी के पास रखे पैसों को मांगा तो पत्नी ने देने से इन्कार कर दिया। दंपती में नोंकझोंक हुई तो पत्नी रात में ही मायके चली गई। इससे गुस्साए पति ने गांव के बाहर बाग में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
पति द्वारा फांसी लगाने की सूचना पर मायके लौटी पत्नी भी उसी बाग में फांसी के फंदे पर लटक गई। इससे घर में कोहराम मच गया। हरदी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हरिया शुक्ल के मजरा जुड़ावनपुरवा निवासी भगवानदीन (26) पुत्र श्याम लाल खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता है।
विज्ञापन
उसके पास पुश्तैनी साढ़े तीन बीघा खेती है। इनमें से ढाई बीघा खेत में उसने धान की रोपाई कर रखी है। जबकि पांच बीघा खेत बंटाई पर लेकर किसानी कर रहा था। शनिवार को भगवानदीन ने पुश्तैनी खेत में लगी धान की फसल की सिंचाई करवाई थी। इसके लिए उसे 300 रुपये पंपिंग सेट का किराया अदा करना था।
विज्ञापन
भगवानदीन ने कुछ दिनों पूर्व अनाज की बिक्री कर उसका पैसा पत्नी सुमन देवी (24) को रखने को दिया था। किराया देने के लिए भगवानदीन ने पत्नी से पैसा मांगा तो उसने इन्कार कर दिया। इस पर पति-पत्नी में कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि शनिवार देर शाम को सुमन आठ माह के बच्चे मुन्नू को लेकर दो किलोमीटर दूर स्थित मायके खम्हरिया शुक्ल चली गई। गुस्साए भगवानदीन ने आम के बाग में फांसी लगाकर जान दे दी।
देर रात गांव के लोग जब बाग की ओर गए, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पत्नी सुमन देवी भी रात में ही मायके से ससुराल लौट आई। पति द्वारा उठाये गये कदम से क्षुब्ध पत्नी सुमन ने भी रविवार भोर में बाग में फांसी लगा ली। एक ही रात में दंपती की मौत से गांव के लोग सन्न रह गए हैं।
मृतक के पिता श्यामलाल का कहना है कि मामूली विवाद में बेटे और बहू के कदम से पूरा परिवार बिखर गया है। थानाध्यक्ष ने पति-पत्नी के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।