{"_id":"57a4be2a4f1c1b8f3a2b8d59","slug":"the-child-died-from-meningitis","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिमागी बुखार से बच्चे ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिमागी बुखार से बच्चे ने दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तराई में दिमागी बुखार का प्रकोप कहर बरपा रहा है। शुक्रवार को पीड़ित एक और मासूम की मौत हो गई। इस तरह चार दिनों में अब तक पांच बच्चे इस बीमारी से मर चुके हैं। बुखार, डायरिया व अन्य संक्रामक रोगों से पीड़ित 26 और रोगी भर्ती किए गए हैं। इनमें दो की हालत बेहद नाजुक है।
श्रावस्ती के सोनवा थाना अंतर्गत अकोर गांव निवासी प्रदीप (4) को एक हफ्ते से बुखार की शिकायत थी। परिवारीजनों ने स्थानीय डॉक्टरों से उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं दिखा। इस पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसे झटके आने लगे।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर केके वर्मा ने उसे आईसीयू में शिफ्ट कराया, लेकिन शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। वहीं बुखार, डायरिया व अन्य संक्रामक रोगों से पीड़ित 26 और रोगी शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन
इनमें से नौ बच्चों में दिमागी बुखार के लक्षण मिले हैं। इन बच्चों को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। इनमें किशन लाल (3) पयाघाल भिनगा व बेबी (1) मदारा गिलौला की हालत नाजुक बताई गई है।