फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The child died from meningitis, 12 dengue sufferers admitted

बालिका की दिमागी बुखार से मौत, 12 डेंगू पीड़ित भर्ती

Tue, 27 Sep 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
The child died from meningitis, 12 dengue sufferers admitted
पीड़ित भर्ती - फोटो : अमर उजाला
जनपद में दिमागी बुखार और डेंगू जानलेवा बना है। दिमागी बुखार से पीड़ित एक और बालिका की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं बुखार से पीड़ित 28 अन्य रोगी जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए जिनमें 12 लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ने से हड़कंप मचा है।  
विज्ञापन


तराई में बदल रहे मौसम के बीच दिमागी बुखार और डेंगू कहर बरपा रहे हैं। रुपईडीहा के बसभरिया निवासी शंकर की तीन वर्षीया पुत्री रुपनी सप्ताह भर से बुखार की चपेट में थी। जिला अस्पताल में इलाज हुआ लेकिन फायदा नहीं होने पर परिवारीजन उसे लखनऊ ले गए। वहां पर स्वास्थ्य में सुधार होने पर सोमवार को परिवारीजन घर लाए।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह अचानक बालिका की तबियत बिगड़ गई। उसे फिर बुखार आने पर पीएचसी ले गए तो दिमागी बुखार की पुष्टि हुई। पीएचसी से जिला अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में रुपानी ने दम तोड़ दिया। उधर जिला अस्पताल में बुखार के 28 अन्य रोगी भर्ती कराए गए हैं। उन सभी रोगियों में डेंगू के लक्षण थे। उनके रक्त का रैपिड टेस्ट किया गया। इससे 12 पीड़ित डेंगू पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें हरदी निवासी रामू सरोज (45), फखरपुर सिरौलीकला निवासी श्यामजी (18), स्टेशन रोड बहराइच निवासी सृष्टि राय (8), अमृतपुर मुर्तिहा निवासी अंकित विश्वकर्मा (19), नाजिरपुरा निवासी शकील खां (42), कुरवारी निवासी सुरेंद्र सिंह (45), मनीषा देवी (32) गिलौला, शादाब (2) गुदड़ी, पंकज शुक्ला (60) नौवागढ़ी, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी (25), दीपा गौर (30) सरस्वती नगर व अतुल गौर (45) सरस्वती नगर शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed