फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The bride and groom will take blessings of the elderly at home

वर व वधू घर पर ही लेंगे बुजुर्गों का आशीर्वाद

Tue, 24 Nov 2020 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
The bride and groom will take blessings of the elderly at home
बहराइच। शादी में डीजे बजेगा, साथी डांस करेंगे। सारे रिश्तेदार आएंगे और खुशियों को चार-चांद लगाएंगे। पिछले दो महीनों से इस बात को लेकर मन में खुशियां संजोने वाले वर-वधू को बिना डीजे के ही शादी करनी होगी। देश में फैले कोरोना वायरस के दोबारा तेजी पकड़ने पर एक बार फिर से सरकार ने गाइड लाइन जारी करके लोगों को सचेत कर दिया है। बढ़ते कोरोना को देखते हुए वर-वधू अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद घर पर ही आकर लेंगे। आज से लेकर एक दिसंबर तक होने वाली शादियों के कार्ड बंटने से रिश्तेदारों को लेकर परिवार के लोग असमंजस में है। दो शिफ्ट में लोगों को बुलाने की तैयारी की जाने लगी है। शासन की ओर से जारी की गई गाइड लाइन के अनुसार सिर्फ थाने पर सूचना देकर आप अपनी शादी बेहिचक कर सकते हैं। इसके लिए आपको जिला प्रशासन से अनुमति लेने के लिए दौड़ना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

असमंजस की स्थिति
29 नवंबर को बेटे की शादी है। परिवार, रिश्तेदार व मिलने वाले लोगों को निमंत्रण बांटा जा चुका है। शासन की गाइड लाइन आने के बाद परिवार में असमंजस की स्थिति बन गई है कि किसको कब और कैसे बुलाएं। इसके बावजूद शासन के आदेश का पालन किया जाएगा। सैनिटाइज की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन

नवल किशोर, हमजापुरा
सभी से मास्क पहनने की अपील
बढ़ते कोरोना को देखते हुए और शासन की ओर से जारी गाइड लाइन का पालन कराने के लिए बारात में बुजुर्ग को नहीं ले जाएंगे। नौ दिसंबर को बेटे की शादी है। शादी करने के बाद जब वर-वधू घर आएंगे, तब आशीर्वाद लेंगे। शादी में सबको मास्क पहनने के लिए अपील कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवजी मिश्रा, पयागपुर
नियमों का कराया जाएगा पालन
29 नवंबर को घर में शादी है। लोगों को कार्ड का वितरण कर दिया गया है, लेकिन अन्य राज्यों में बढ़ते हुए कोरोना को देखते हुए सरकार ने बचाव के लिए नियम जारी किए हैं। इसलिए नियमों का पालन कराया जाएगा। मैरिज लॉन में 100 लोगों से अधिक लोगों को अन्य जगहों पर रोका जाएगा।
मदनलाल अग्रवाल, पीपल तिराहा
दो शिफ्टों में करेंगे मेहमानों का स्वागत
बेटी की शादी 29 नवंबर को है। कार्ड वितरण हो चुका है। ऐसे में शासन के नियमों का पालन करने के लिए आने वाले मेहमानों का दो शिफ्टों में स्वागत किया जाएगा। लोगों को सूचना दी जा रही है। मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन कराने की अपील की गई है।
कुंता श्रीवास्तव, नानपारा
खाना कम कराने के लिए आ रहे फोन
शासन की गाइड जारी होने के बाद अब लोगों के फोन आने लगे हैं कि खाना कम ही बनाना है। ढाई-तीन सौ लोगों की बुकिंग हुई थी। अब लोग सिर्फ 100 लोगों का ही खाना बनाने का ऑर्डर आ रहा है। कोरोना से बहुत नुकसान हो रहा है।
अशोक कुमार, कैटर्स
रिसॉर्ट में लगाए गईं पट्टिकाएं
रिसॉर्ट बुकिंग कराने वालों से संपर्क कर उन्हें शासन की नई व्यवस्था के बारे में सूचित किया जा रहा है। रिसॉर्ट के परिसर में सूचना पट्टिकाएंलगाकर कार्यक्रम आयोजकों व आगंतुकों को 100 लोगों की बाध्यता व अन्य कोविड मानकों का उल्लंघन न करने के प्रति सचेत किया गया है।

मनीष मल्होत्रा, रिसार्ट संचालक
थाने पर सूचना देकर करें कार्यक्रम
घर में शादी है तो जिला प्रशासन से कोई अनुमति नहीं लेनी होगी। संबंधित थाने में शादी समारोह की जानकारी देनी होगी। शादी में बुजुर्ग व बीमार लोगों को आमंत्रित नहीं करना है और न ही बैंड व बाजा बजेगा।
- जय प्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed