फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The boom of stores on the fourth big Mars

Bahraich News: चौथे बड़े मंगल पर भंडारों की धूम

Tue, 30 May 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 30 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
The boom of stores on the fourth big Mars
- सूफीपुरा हनुमान कॉलोनी के भक्तों ने 109 किलो के लड्डू का प्रसाद बांटा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। जेठ माह के चौथे व अंतिम मंगलवार को जगह-जगह हनुमान चालीसा, आरती और भव्य भंडारों का आयोजन किया गया। महाबली हनुमान जी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना की। संकट मोचन हनुमानजी के जयकारों से कार्यक्रम स्थल गुंजायमान हो उठे।
शहर की सूफीपुरा हनुमान कॉलोनी के निवासियों ने सामूहिक रूप से शहर के सिविल लाइन स्थित पंचवटी होटल के पास प्रसाद का स्टाॅल लगाया। इस दौरान एक क्विंटल नौ किलो लड्डू का प्रसाद आने-जाने वाले लोगों को वितरित किया। इसके साथ ही शहर के पानी टंकी चौराहा, पेट्रोल पंप के पास, महिला डिग्री कॉलेज के सामने, बचहरी रोड, केडीसी रोड, बंजारी मोड़, अस्पताल चौराहा, कलेक्ट्रेट के सामने भंडारे आयोजित किए गए। इस दौरान आने-जाने वाले लोगों को बूंदी, हलुवा, छोला-चावल, पूड़ी, शर्बत आदि का प्रसाद बांटा। हनुमान गीतों से कार्यक्रम स्थन गुंजायमान रहे।
विज्ञापन

इनसेट
ग्रामीण क्षेत्रों में रही भंडारे की धूम जरवलरोड के ओवरब्रिज के पास, काली मंदिर, आईपीएल शुगर मिल सहित दर्जनों जगहों पर भंडारे आयोजित किए गए। हुजरपुर के हनुमान मंदिर, हुजूरपुर थाना के हनुमार मंदिर, भंगहा मोड़, सहसलमपुर, भंगहा घाट आदि स्थानों पर बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन हुआ। मटेरा चौराहा स्थित संतोषी माता मंदिर व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी, राजी चौराहा स्थित किसान पेट्रोल पंप, वंशपुरवा स्थित शिव मंदिर पर हनुमान भक्तों ने प्रसाद बांटा। बाबागंज के नर्वदेश्वर शिव मंदिर, बाबा परमहंस कुट्टी, सोरहिया, पुरानी बाजार वीरपुर सहित क्षेत्र के सैकड़ों स्थानों पर चना, छोला, चावल, हलुवा, बूंदी का प्रसाद बांटा गया। तेजवापुर के नहकटिया के बाबा ब्रह्मचारी बाबा स्थान, रिसिया के शास्त्रीनगर मोहल्ला स्थित राम मंदिर, इंदिरा नगर के हनुमान मंदिर में भंडारे आयोजित किए गए। भग्गड़वा के काली मंदिर, नवाबगंज के श्री शिवशंकर धर्मशाला, नवाबगंज मार्ग, घंटाघर चौक, जरवल के सराफा व्यापारी के आवास, चौक बाजार, धनसरी में भंडारे हुए। इसके अलावा रुपईडीहा, मिहींपुरवा, मोतीपुर, कैसरगंज, पयागपुर, विशेश्वरगंज, फखरपुर में भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed